उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर जताया शोक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पोखरियाल का सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री व पूर्व सीएम निशंक ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज
जायसवाल-सूर्यवंशी की फॉर्म से राजस्थान मजबूत, आरसीबी की नजर जीत पर
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। एक ओर राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में है, तो दूसरी ओर आरसीबी संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर चुनौती पेश करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण
पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को मिले कौशल प्रशिक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में 17 करोड़ से अधिक राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरण किया।
खीरा खाने का सही समय कौन सा है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव दिखने लगता है और इस दौरान खीरा लोगों की पहली पसंद बन जाता है। पानी से भरपूर और ठंडक देने वाला खीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन कब और कैसे किया जाए, यह जानना उतना ही जरूरी है। सही समय पर खाया गया खीरा जहां शरीर को लाभ पहुंचाता है, वहीं गलत समय पर इसका सेवन परेशानी का कारण बन सकता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में चयनित 12 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे।
टीआरपी में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर
टीवी इंडस्ट्री की ताज़ा टीआरपी रेटिंग्स ने इस हफ्ते कई बड़े बदलावों का संकेत दिया है। जहां एक ओर पुराने और लोकप्रिय शोज़ अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में हैं, वहीं नए धारावाहिक तेजी से दर्शकों की पसंद बनकर उभर रहे हैं। 13वें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में उतार-चढ़ाव साफ नजर आ रहा है।
चारधाम यात्रा 2026- सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार का सख्त प्लान
चारधाम यात्रा में AI निगरानी और स्लॉट सिस्टम से होगा भीड़ नियंत्रण
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की जीवनरेखा चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सरकार ने इस बार सख्त और व्यापक तैयारी का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति
फील्ड से सीधे संवाद के साथ सख्त मॉनिटरिंग, होम डिलीवरी पर पूर्ण रोक के निर्देश
“हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी”—सचिन कुर्वे
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग
प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक- बंशीधर तिवारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है- रेखा आर्या
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगर रोलकुडी, भूलखर्कवाल, बछुराडी, नाकोट और रसियारा गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।