Skip to main content

उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल की सख्ती का असर, विधवा सुप्रिया के मामले में बीमा कंपनी बैकफुट पर

डीएम सविन बंसल की सख्ती का असर, विधवा सुप्रिया के मामले में बीमा कंपनी बैकफुट पर

देहरादून - एचडीएफसी आर्गो इंश्योरेंस लिमिटेड जिला प्रशासन के नाम 8,92,000 का चेक जमा कराया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त रुख से जहां उपभोक्ताओं से ऋण बीमा धोखाधड़ी करने वाली कंपनियां बैक फुट पर है। वहीं जिला प्रशासन के कड़े और निडर फैसलों से असहाय प्रताड़ित महिला, बुजुर्ग, बच्चों को न्यायमिल रहा मिल रहा है। जिला प्रशासन ने नौ वर्षीय बालिका की विधवा मां सुप्रिया को प्रताड़ित करने वाली बीमा कंपनी एचडीएफसी आरगो का इलाज कर दिया, बीमा कंपनी के सिर पर कुर्की की तलवार लटक रही है।

राजभवन का नाम लोक भवन होने पर राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

राजभवन का नाम लोक भवन होने पर राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज लोक भवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मंत्री जोशी ने राज्यपाल को राजभवन का नया नाम “लोक भवन” होने पर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन किया जाना जनता की भावना और स्थानीय संस्कृति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राज्यपाल का भी इस निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस: असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका खारिज, सीबीआई की जांच तेज

यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस: असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका खारिज, सीबीआई की जांच तेज

देहरादून - यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान को राहत नहीं मिली। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि परीक्षा से ठीक पहले सुमन और आरोपी खालिद के बीच हुई बातचीत में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

IND vs SA: रोहित–कोहली पर टिकी उम्मीदें, दक्षिण अफ्रीका से विशाखापत्तनम में होगी फाइनल भिड़ंत

IND vs SA: रोहित–कोहली पर टिकी उम्मीदें, दक्षिण अफ्रीका से विशाखापत्तनम में होगी फाइनल भिड़ंत

विशाखापत्तनम- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा व अंतिम वनडे मुकाबला निर्णायक बन गया है। दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं और इस मैच का नतीजा ही सीरीज का विजेता तय करेगा। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

'धुरंधर' की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय खन्ना छाए, सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

'धुरंधर' की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय खन्ना छाए, सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

Dhurandhar Blockbuster Start in Cinema: बहुत इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा का केंद्र बन गई है। टीज़र और ट्रेलर के समय जहां रणवीर सिंह और आर. माधवन के लुक ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद पूरा स्पॉटलाइट अक्षय खन्ना पर टिक गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने EVM–VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी सविन बंसल ने EVM–VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

देहरादून-  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने रायपुर ब्लॉक के आवासीय परिसर, तपोवन रोड स्थित EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

सीएम धामी के औचक निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी की व्यवस्थाएँ हुईं दुरुस्त

सीएम धामी के औचक निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी की व्यवस्थाएँ हुईं दुरुस्त

देहरादून । बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के बाद बस अड्डे की व्यवस्थाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद आईएसबीटी बस अड्डें में सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधा, टिकट काउंटर और बसों के रूट संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की बदली तस्वीर सामने आई है। बस अड्डे पर कई व्यवस्थाएँ बेहतर हुई हैं और यात्रियों को सहूलियत मिल रही है।

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

फरासू में लिफ्ट सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास

बूंखाल-कालिंका मंदिर में आयोजित मेले में भी करेंगे प्रतिभाग

नौसेना दिवस पर NHO में देशभक्ति का उत्सव, राज्यपाल ने किया विशेष डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण

नौसेना दिवस पर NHO में देशभक्ति का उत्सव, राज्यपाल ने किया विशेष डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण

देहरादून। भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (NHO) में इस वर्ष नौसेना दिवस 2025 विविध कार्यक्रमों के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1954 में देहरादून में स्थापित यह कार्यालय भारतीय नौसेना का प्रमुख केंद्र है, जहाँ से इलेक्ट्रॉनिक नेविगेशन चार्ट, पेपर चार्ट और समुद्री जहाजों के लिए आवश्यक सभी नौवहन प्रकाशनों का निर्माण होता है। वर्तमान में इसका नेतृत्व चीफ हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, एवीएसएम, मुख्य हाइड्रोग्राफर, भारत सरकार, कर रहे हैं। हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासि

महिला ने भाई और साथियों संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट

महिला ने भाई और साथियों संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट

मृतक तिपन्ना तलाक देने को तैयार नहीं था, पत्नी हसीना ने करवाया कत्ल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। तलाक को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस को मुंबई–नासिक राजमार्ग के पास झाड़ियों में एक जला हुआ और सड़ा हुआ शव मिला, जिसकी पहचान बाद में कर्नाटक के बेल्लारी निवासी तिपन्ना के रूप में हुई। मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।