उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद उत्तराखण्ड राज्य में प्री एसआईआर गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां की जाएंगी, साथ ही एसआईआर के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत "प्रत्येक मतदाता तक पहुंच , समन्वय और संवाद' अभियान पर कार्य किया जा रहा है।
- Read more about उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
- Log in or register to post comments
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
बहुउद्देशीय शिविर में उठी समस्या का तुरंत समाधान
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर मात्र 24 घंटे के भीतर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिस्ट्राबाद में नई शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
दिल्ली से देहरादून आ रही थी वॉल्वो बस, परिचालक घायल
देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब नुंनावाला, भानियावाला के पास यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से भिड़ गई। तेज टक्कर के कारण बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
पौड़ी। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मां कालिंका मन्दिर में 06 दिसम्बर, 2025 को होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में स्मार्टफोन लोगों की दिनचर्या का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है। यही कारण है कि कई लोग टॉयलेट पर भी फोन लेकर बैठ जाते हैं—जहाँ वे मिनटों का काम घंटों तक खींच देते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक यह seemingly harmless आदत अब स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है। अमेरिका स्थित बेथ इजराइल डिकॉनेस मेडिकल सेंटर द्वारा की गई एक नई स्टडी ने बताया कि टॉयलेट सीट पर बैठकर स्मार्टफोन चलाना पाइल्स (हेमोरॉयड्स) के बढ़ते मामलों का बड़ा कारण बन रहा है।
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
सोनिया गांधी ने कहा- प्रदूषण की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी दलों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खराब होती हवा और बिगड़ते AQI को देखते हुए विपक्ष ने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। मकर द्वार के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और हाथों में प्लेकार्ड लेकर नारे लगाए।
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
हल्द्वानी कोतवाली की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता को सौंपी गई
नैनीताल। नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले से जुड़े आदेश जारी करते हुए कई थानों की कमान बदली है। हल्द्वानी, बनभूलपुरा, भीमताल, मुखानी और रामनगर सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
हल्द्वानी कोतवाली की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता को सौंपी गई
नैनीताल। नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले से जुड़े आदेश जारी करते हुए कई थानों की कमान बदली है। हल्द्वानी, बनभूलपुरा, भीमताल, मुखानी और रामनगर सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़
साल 2025 के अंतिम महीने में बॉलीवुड टिकट खिड़की पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। अलग-अलग जॉनर और हाई-बजट फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। शुरुआती दिनों में मिली मजबूत रफ्तार अब भी बरकरार है, जिससे साफ झलकता है कि दर्शकों की जुबानी चर्चा और कंटेंट की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर इसका बड़ा आधार बन चुकी है।
ओपनिंग से छठे दिन तक फिल्म का शानदार सफर
हल्द्वानी में सीएम धामी का संबोधन, अर्द्धसैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ
प्रेज़िडेंट पुलिस मेडल विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये- सीएम धामी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को वीरता, साहस और देश भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्र की शान बताया।