उत्तराखंड
बाघ के हमले में मृत रानी देवी के परिजनों से मिले सतपाल महाराज
महाराज ने रानी देवी की मौत को बताया अत्यंत दुखद, कहा—सरकार पीड़ित परिवार के साथ
पौड़ी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ क्षेत्र में बाघ के हमले में दिवंगत हुई रानी देवी के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री महाराज ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट- लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
पहले गेम में कड़ा संघर्ष, दूसरे में दबदबा—लक्ष्य सेन की शानदार लय
नई दिल्ली। सिडनी में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के उभरते स्टार लक्ष्य सेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी को सीधे सेटों में मात देकर इस सत्र की सबसे प्रभावशाली जीतों में से एक दर्ज की। 23-21, 21-11 के अंतर से मिली इस जीत ने लक्ष्य के आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है, खासकर ऐसे समय में जबकि वे अब तक इस सीजन में कोई खिताब नहीं जीत पाए थे।
सहकारी समिति चुनावों में भाजपा का दबदबा, अधिकांश वार्डों में निर्विरोध जीत
अध्यक्ष–उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने दर्ज की निर्णायक विजय
देहरादून। प्रदेश में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) के प्रबंध समितियों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। राज्य की कुल 671 सहकारी समितियों में से 668 समितियों में कोरम पूर्ण कर प्रबंध कमेटियों का गठन किया गया है, जिनमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार भारी बहुमत से निर्वाचित हुए हैं। इतना ही नहीं, सहकारी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी भाजपा ने निर्णायक विजय दर्ज कर प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र में अपना कब्जा किया है।
आईएसबीटी को बनाया जाएगा स्वच्छता व व्यवस्था का आदर्श मॉडल, एमडीडीए ने तैयार की व्यापक रणनीति
जनसहभागिता से बदलेगा आईएसबीटी का चेहरा
विकास कार्यों में प्रदेश सरकार पीछे नहीं रहेगी- रेखा आर्या
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल के अंतर्गत दुगौड़ा, बिष्ट कोटुली और गोंडली-चमना गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि हर ग्राम क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और कृषि सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस काम किए जा रहे हैं।
एनसीसी कैडेट्स का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
6 दिवसीय कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को भूकंप, बाढ़, CBRN डिजास्टर और फर्स्ट एड की दी गई विशेष ट्रेनिंग
चमोली। भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत जनपद चमोली में आयोजित व्यापक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था और 20 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। प्रशिक्षण भारत सरकार, उत्तराखंड शासन के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया।
देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, सेना के जवानों और ग्रामीणों से की मुलाकात
माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पादों की खरीददारी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का संदेश दिया
चमोली। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज जनपद चमोली स्थित देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे। मंत्री जोशी ने माणा आगमन पर भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके उत्साह एवं सेवा भाव की सराहना की।
‘राहु केतु’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, एक बार फिर साथ आये पुलकित–वरुण
दर्शकों को एक बार फिर पेट पकड़कर हंसाने के लिए पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ का टीज़र रिलीज हो चुका है, जिसमें कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी कहानी की पहली झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अमित सियाल भी इस बार फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आ रहे हैं।
टीज़र में दिखा तांडव—जहां जाते हैं, मुसीबत साथ ले जाते हैं
सीएम धामी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
सीएम धामी ने समस्त नए मंत्रिमंडल को भी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी
कहा- डबल इंजन सरकार बिहार में सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित करेगी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने समस्त नए मंत्रिमंडल को भी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
नीतीश कुमार ने रचा इतिहास- दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद