उत्तराखंड
‘दे दे प्यार दे 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने पांच दिन में कमाए 44 करोड़
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पांच दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं चल पा रहा है। मिश्रित समीक्षाओं के बीच फिल्म की कमाई लगातार गिरावट के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार को भी कलेक्शन बहुत खास नहीं रहा।
मंगलवार का धीमा प्रदर्शन
अदालत का बड़ा फैसला— अल-फलाह समूह के चेयरमैन जावद सिद्दीकी की 13 दिन की ईडी रिमांड मंजूर
अदालत ने माना—अपराध से अर्जित है 415 करोड़ की राशि, जांच में सहयोग जरूरी
नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने अल-फलाह समूह के चेयरमैन और विश्वविद्यालय के संस्थापक जावद अहमद सिद्दीकी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 दिन की ईडी हिरासत में भेजने का निर्णय लिया है। मध्यरात्रि के बाद जज के चैंबर में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि आरोप अत्यंत गंभीर हैं और जांच को आगे बढ़ाने के लिए अभियुक्त की कस्टडी आवश्यक है।
रात 11 बजे जज के आवास पर हुई कार्रवाई
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025- भारत ए ने ओमान ए को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ए टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओमान ए को छह विकेट से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ए ग्रुप बी से अंतिम-चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने नॉक आउट में प्रवेश किया था।
भारत ए की जीत और ग्रुप स्थिति
142 असिस्टेंट प्रोफेसरों का परीक्षा परिणाम घोषित, जल्द होगी पहली तैनाती
विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पतालों में बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता
यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, जाना हालचाल
सीएम धामी ने डॉक्टरों से ली विस्तृत जानकारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट की कुशलक्षेम पूछी। न्यूरो संबंधी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती दिवाकर भट्ट से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
एमडीडीए ने लैंड बैंक बढ़ाने पर किया फोकस, आवासीय योजनाओं के विस्तार की है तैयारी
धौलास–आमवाला आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, मार्च 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश
एमडीडीए की समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सख्त, विकास कार्यों में समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण प्रगति के दिए निर्देश
उत्तराखंड को FICCI द्वारा आयोजित 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य का खिताब
खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे उत्तराखंड को बधाई दी है। मंत्री रेखा आर्य ने इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।
विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची- रेखा आर्या
बेह गागिल व बिमौला गांव में जन मिलन कार्यक्रम
सिंचाई योजना, सड़क निर्माण सुमित योजनाओं के लिए विधायक निधि देने की घोषणा
सोमेश्वर /अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेह गागिल गांव और बिमौला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुना। उन्होंने सिंचाई योजना के विस्तार के लिए 90 लाख रुपए के अनुमोदन की जानकारी दी । चार योजनाओं के लिए उन्होंने विधायक निधि से धनराशि जारी करने की घोषणा की।
- Read more about विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म
Dhurandhar Trailer Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। दिल्ली में हुए विस्फोट की वजह से ट्रेलर लॉन्च टल गया था, लेकिन अब दर्शकों को वह झलक मिल गई है जिसकी उन्हें बेसब्री से प्रतीक्षा थी। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है—कहानी कितनी दमदार है और रणवीर का अंदाज़ कितना आक्रामक? चलिए जानते हैं…
आईएसआई के मास्टरमाइंड के रूप में अर्जुन रामपाल की एंट्री
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि–विधान के साथ हुए बंद
इस वर्ष 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के दर्शन
उखीमठ/रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह शीतकालीन अवधि के लिए विधि–विधान के साथ बंद कर दिए गए। मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी एवं स्वाति नक्षत्र के शुभ संयोग में संपन्न इस परंपरागत अनुष्ठान के दौरान साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु, बीकेटीसी के अधिकारी–कर्मचारी, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को सोमवार रात से ही भव्य रूप से सजाया गया था।