उत्तराखंड
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका
उमराह के लिए गए भारतीयों की बस हादसे का शिकार, पीएम मोदी ने जताया दुख; दूतावास अलर्ट पर
रियाद। सऊदी अरब में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उमराह के लिए गए यात्रियों को ले जा रही बस मदीना के पास एक तेल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, 40 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत की संभावना है, जिनमें कई हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
बस और डीज़ल टैंकर की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरी बस
आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है- मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है।
वीकेंड पर भी नहीं चमक पाई ‘दे दे प्यार दे 2’, तीन दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक–कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ वीकेंड पर दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। रिलीज़ के तीन दिन बीतने के बाद भी फिल्म अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पाई। रविवार के कलेक्शन ने साफ कर दिया कि पहले वीकेंड पर फिल्म को वह बढ़त नहीं मिली, जिसकी अपेक्षा की जा रही थी।
तीसरे दिन की कमाई उम्मीद से कम
सीएम धामी ने देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को उद्देश्य, अनुशासन और समय प्रबंधन का महत्व समझाया
सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समन्वय व व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय गतिविधियों, मेलों की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विभागीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ रावत ने सभी जनपदों में सहकारिता मेलों से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं और समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।
उत्तराखंड में ‘पहाड़ी AI’ लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को मिली डिजिटल ताकत
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ
देहरादून। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्रीय बोली-भाषाओं के संवर्धन एवं संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘पहाड़ी AI’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक, ‘गढ़ रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सत्य, सटीकता और संतुलन ही पत्रकारिता की पहचान: जिला सूचना अधिकारी
राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025: बढ़ती भ्रामकता के बीच प्रेस की विश्वसनीयता पर केंद्रित सारगर्भित गोष्ठी
प्रेस की स्वतंत्रता बनाम स्वच्छंदता: पौड़ी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गहन विचार-विमर्श
पौड़ी- राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025 के उपलक्ष्य में सूचना विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पौड़ी में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर एक विस्तृत एवं सारगर्भित गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी व सभी पत्रकारों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
पित्ताशय में पथरी क्यों बनती है? जानें वे आदतें जो खतरा बढ़ा देती हैं
Reason Behind Stone in Gallbladder: लिवर के नीचे मौजूद छोटा अंग पित्ताशय (Gallbladder) शरीर में वसा को पचाने के लिए आवश्यक पित्त को सुरक्षित रखता है। लेकिन जब पित्त में मौजूद तत्व—जैसे कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन—अपने सामान्य अनुपात से बिगड़ जाते हैं, तो ये जमकर छोटे–बड़े कठोर कणों में बदल जाते हैं, जिन्हें गॉलस्टोन कहा जाता है। यह समस्या कई बार बिना किसी लक्षण के बनी रहती है और तभी सामने आती है जब पथरी नलिकाओं में फंसकर तेज दर्द उत्पन्न करती है।
विकास कार्य प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता : रेखा आर्या
सोमेश्वर के धूमण और सतरासी अरडिया में हुआ जन मिलन कार्यक्रम
मंत्री रेखा आर्या ने की विकास कार्यों की घोषणाएं
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमण और सतरासी अरडिया में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने संपर्क पुल निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पेयजल योजना शुरू करने तथा सड़क मार्गों के निर्माण की मांग रखी।
गणेश गोदियाल ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
देहरादून- कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। आपको बता दे, गणेश गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।