उत्तराखंड
फिनलैंड सीमा के पास रूसी Su-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
घने जंगलों वाले क्षेत्र में गिरा रूसी लड़ाकू विमान
मास्को। फिनलैंड की सीमा के करीब स्थित करेलिया क्षेत्र में एक रूसी Su-30 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह एक नियमित प्रशिक्षण मिशन था, जिसके दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और घने जंगलों वाले निर्जन क्षेत्र में गिर गया।
विश्वविद्यालय डिजीलॉकर पर अपलोड करें छात्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्र- डॉ. धन सिंह रावत
यूजीसी द्वारा तय समय सीमा पर सभी रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश
19 नवम्बर को होगी डाटा अपलोडिंग को लेकर समीक्षा बैठक व कार्यशाला
ग्राफिक एरा में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया दीप प्रज्वलन
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एग्रीफेस्ट में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों, कृषि-स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और कृषि से जुड़े विभागों को एक ही मंच पर लाकर नवाचार, कौशल, उद्यमिता और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मामले, करोड़ों लोगों की किडनी पर मंडरा रहा खतरा
दुनिया भर में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। भारत में स्थिति और भी गंभीर है, जहां हर साल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि विशेषज्ञ अब देश को ‘डायबिटीज कैपिटल’ तक कहने लगे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज के साथ जी रहे हैं, और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है।
अपने पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
गांव वासियों के बीच सीएम धामी ने कहा—टुंडी–बारमौ मेरी जड़ें और मेरी पहचान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पैतृक क्षेत्र कनालीछीना के टुंडी–बारमौं गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। लंबे समय बाद अपने गांव लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावुक और यादगार रहा। उन्होंने बताया कि यही वह स्थान है जहां उनका बचपन बीता, जहां उन्होंने पहली बार विद्यालय का रुख किया और जहां की संस्कृति व परंपराओं ने उनके व्यक्तित्व की नींव रखी।
दिल्ली फिर बनी गैस चैंबर, लगातार तीसरे दिन हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में
राजधानी का एक्यूआई 404, स्मॉग की चादर से बढ़ी सांस की दिक्कतें
नई दिल्ली। राजधानी में ठंड बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह दिल्ली धुंध, हल्के कोहरे और स्मॉग की मोटी परत से ढकी रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई जगह लोग मास्क पहनकर निकलते नजर आए।
पोखड़ा में बाघ के हमले से महिला की मौत, सतपाल महाराज ने दिए ‘शूट एट साइट’ के निर्देश
सतपाल महाराज ने परिवार को तुरंत मुआवजा देने को कहा
देहरादून। विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ क्षेत्र में बाघ के हमले में रानी देवी की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए उच्च अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 287 नये चिकित्सक, 10 दिसम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
सुदूर इलाकों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 287 और नये चिकित्सक मिलेंगे। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिये अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। चयन बोर्ड ने उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। उक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष सुनिश्चित की है।
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील
हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना- बंशीधर तिवारी
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया।
डॉ. स्वामी राम मानवता और करुणा के प्रतीक, विश्व की धरोहर हैं- राज्यपाल गुरमीत सिंह
एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस श्रद्धा और भव्यता से मनाया गया
डोईवाला। एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामी राम जी का 30वां महासमाधि दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामी राम जी विश्व की धरोहर हैं। स्वामी जी मानवता सेवा के संवाहक रहे।