Skip to main content

उत्तराखंड

सरकारी शटडाउन हुए 34 दिन बीते, अमेरिका की हवाई सेवाएं चरमराईं

सरकारी शटडाउन हुए 34 दिन बीते, अमेरिका की हवाई सेवाएं चरमराईं

बिना वेतन काम कर रहे कर्मी, हवाई अड्डों पर बढ़ा संकट

वॉशिंगटन। अमेरिका में सरकारी शटडाउन हुए 34 दिन बीत चुके हैं और इसका असर अब देश की हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। एयर ट्रैफिक नियंत्रक और सुरक्षा जांच करने वाले कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी आर्थिक दबाव के कारण ड्यूटी पर नहीं आ रहे, जिससे तमाम बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचे पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचे पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

नोटिस के बाद भी कब्ज़ा न हटने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में सरकारी भूमि को कब्ज़े से मुक्त कराने की प्रशासनिक कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचे को प्रशासन ने हटवा दिया। सिंचाई विभाग की ओर से पहले ही जिम्मेदारों को नोटिस भेज दिया गया था, लेकिन तय अवधि में अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया। जिसके बाद विभागीय आदेश के आधार पर आज बुलडोज़र लगाकर निर्माण को तोड़ा गया।

सर्दियों में बढ़ती जकड़न और दर्द से राहत दिलाएंगे ये सरल योगासन

सर्दियों में बढ़ती जकड़न और दर्द से राहत दिलाएंगे ये सरल योगासन

नवंबर की ठिठुरन शुरू होते ही शरीर में जकड़न, खिंचाव और दर्द महसूस होना सामान्य बात है। ठंडी हवा के कारण मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, रक्त प्रवाह धीमा पड़ जाता है और इसी वजह से कमर, कूल्हों, कंधों और गर्दन में तनाव बढ़ने लगता है। दवाइयों की जगह अगर हम रोज़ कुछ मिनट साधारण योगाभ्यास करें तो शरीर के इन हिस्सों में गर्माहट आती है और अकड़न धीरे-धीरे कम होने लगती है। सर्द मौसम में योग सुबह की बजाय शाम के समय करना अधिक लाभकारी माना जाता है। अभ्यास से पहले हल्का वार्मअप ज़रूर करें। इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-बिलोम और भ्रामरी को जोड़ लें, इससे शरीर में गर्म ऊर्जा बनी रहती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह नैनीताल पहुँचकर मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। दो दिवसीय प्रवास पर झील नगरी में मौजूद राष्ट्रपति ने यहां पहुंचकर माता नैना देवी से देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे।

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ का हॉरर-कॉमेडी रंग छाया हुआ है, लेकिन इसी महीने एक और दमदार हॉरर फिल्म दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने आ रही है। अरबाज खान, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, महेश मांजरेकर और आदित्य श्रीवास्तव स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। रिलीज से पहले सामने आया ये टीज़र काफी टेंशन, डर और सस्पेंस भरने वाला है।

तेजस्वी का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 30 हजार रुपये

दिल्ली पुलिस आरोपी पकड़ने में उलझी रही, जबकि गैंगस्टर छेनू का भतीजा रिजवान फरार होकर दुबई पहुंचा

तेजस्वी बोले- किसानों को सिंचाई के लिए बिजली होगी बिल्कुल फ्री

पटना। बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक और बड़ा वादा कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन सत्ता में लौटता है तो "माई बहिन योजना" के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी किस्त एकमुश्त 30 हजार रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी के दिन पहली ही फाइल पर साइन कर यह राशि ट्रांसफर करा दी जाएगी।

चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात — 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का बनेगा अस्पताल

चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात — 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का बनेगा अस्पताल

सीएम धामी ने की घोषणा — डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया के निर्माण कार्यों में आएगी तेजी — कृषक विपणन परिषद को सौंपी जिम्मेदारी

चौखुटिया के अस्पताल का विस्तार — स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार- मुख्यमंत्री धामी

पति द्वारा पत्नी पर जघन्य व अमानवीय अत्याचार, महिला आयोग ने लिया संज्ञान – कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

पति द्वारा पत्नी पर जघन्य व अमानवीय अत्याचार, महिला आयोग ने लिया संज्ञान – कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

महिलाओं के खिलाफ जघन्य क्रूरता व हिंसा अस्वीकार्य- कुसुम कण्डवाल

देहरादून। देहरादून की एक पीड़िता ने अपने पति पर लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जानकारी मिलते ही संज्ञान लिया है, पीड़िता ने देहरादून ने थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति पुश्पांज रोहिला द्वारा लगातार मारपीट, गाली-गलौज और शराब के नशे में हिंसा, उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है।

हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिकता का प्रतीक - रिजिजू

हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिकता का प्रतीक - रिजिजू

‘स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

रिजिजू ने ‘लेखक ग्राम’ पहल की सराहना करते हुए इसे भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं पारिस्थितिक पुनर्जागरण का जीवंत उदाहरण बताया

सर्दियों में बार-बार होती है खांसी-जुकाम की समस्या? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा

सर्दियों में बार-बार होती है खांसी-जुकाम की समस्या? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा

सर्दियों में तापमान गिरते ही सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। गला बैठना, नाक बहना, ठंड लगना और खांसी-जुकाम इन दिनों आम हो जाता है। ऐसे वक्त में सिर्फ दवा लेना काफी नहीं, शरीर की इम्युनिटी को भीतर से मजबूत रखना भी ज़रूरी है। योगासन इस दिशा में बहुत प्रभावी माने जाते हैं। सही योगाभ्यास सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और श्वसन तंत्र पर होने वाले मौसमी प्रेशर को कम करते हैं।