उत्तराखंड
कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर सुहैल उर्फ सोनू गिरफ्तार
फर्जी आधार बनाकर “मोहम्मद जैद” नाम से रह रहा था आरोपी, तीन शहरों में बदलता रहा ठिकाने
रुद्रपुर। कुंडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (39 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर में किराए पर रह रहा था।
IND VS AUS- वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया
रोहित और कोहली की जबरदस्त साझेदारी से भारत की धमाकेदार जीत
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर सीरीज का समापन शानदार जीत के साथ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने सिर्फ 38.3 ओवर में 237 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती।
RO-KO की धमाकेदार साझेदारी
सीएम धामी से मिले उत्तरांचल ग्रामीण बैंक और सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई ₹45 लाख से अधिक की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक और सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान दोनों संस्थाओं ने राज्य में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल ₹45,49,371 की धनराशि प्रदान की।
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी जीप 700 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
10 लोग गंभीर रूप से घायल
काठमांडू। नेपाल के करनाली प्रांत के रुकुम पश्चिम जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। झरमारे इलाके में एक जीप 700 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत और 10 अन्य घायल हो गए।
घटना उस समय हुई जब 18 यात्रियों को ले जा रही जीप मुसीकोट के खलांगा से अथबिस्कोट के स्यालीड़ी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
दीपावली के बाद उत्तराखंड में हवा की गुणवत्ता में सुधार, टिहरी का AQI सबसे बेहतर
हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार में AQI मध्यम श्रेणी में
देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के त्योहार के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। 23 अक्तूबर की स्थिति के अनुसार, राज्य के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता इंडेक्स (AQI) की स्थिति इस प्रकार रही।
हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार मध्यम श्रेणी में रहे
हल्द्वानी: 117 AQI
काशीपुर: 122 AQI
रुद्रपुर: 134 AQI
हरिद्वार: 137 AQI
तीन जगहों पर संतोषजनक श्रेणी में हवा रही, जिसमें टिहरी सबसे बेहतर स्थिति में रहा
पेट में गैस? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं राहत
पेट में गैस होना एक आम समस्या है, जो किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। यह तब होता है जब पाचन तंत्र में भोजन पचते समय गैस जमा हो जाती है, जिससे पेट फूलना, ऐंठन और बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं।
गैस की समस्या अक्सर तब बढ़ती है जब हम जल्दी-जल्दी खाते हैं, भोजन ठीक से नहीं चबाते, या तैलीय, मसालेदार और गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। हालांकि, बाजार में इसके लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन हमेशा दवा लेना जरूरी नहीं है, क्योंकि इनमें साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
- Read more about पेट में गैस? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं राहत
- Log in or register to post comments
महागठबंधन ने घोषित किया सीएम-डिप्टी सीएम का चेहरा, पर ‘फ्रेंडली फाइट’ वाली सीटों पर बनी असमंजस की स्थिति
फ्रेंडली फाइट वाली सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की रणनीति अब लगभग तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री पद पर वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी की जिद भी पूरी हो गई है। तेजस्वी यादव अब ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं।
ओटीटी पर दस्तक दे रही है धनुष की इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, जानिए कहां होगी स्ट्रीम
अभिनेता और निर्देशक धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए खुशखबरी है — यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
29 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘इडली कढ़ाई’
विद्यालयी शिक्षा विभाग में चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति
शासन ने अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
“भिक्षा से शिक्षा की ओर” अभियान से अब तक 82 बच्चे जुड़े शिक्षा की मुख्यधारा से
देहरादून जिला प्रशासन की पहल से बच्चों को नई दिशा, स्कूलों में कराया गया दाखिला
देहरादून। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए देहरादून जिला प्रशासन द्वारा “भिक्षा से शिक्षा की ओर” अभियान के तहत उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर साधूराम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।