उत्तराखंड
नए साल पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, निम्न आय वर्ग का ‘अपने घर’ का सपना होगा साकार
लैंड पूलिंग के तहत निम्न आय वर्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी, एमडीडीए बैठक में भूमि चयन पर मंथन
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में एमडीडीए की मैराथन बैठक, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
‘विकसित भारत 2047’ युवा संवाद में राज्यपाल ने छात्रों से किया संवाद
राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— युवा शक्ति के बल पर भारत बनेगा विश्वगुरु
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम “विकसित भारत 2047” के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। क्रमवार दिए गए संबोधनों में युवा भारत के नेतृत्व, दृष्टि और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने रचा इतहास, लिस्ट ए क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ईशांत को मिली दिल्ली की कमान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में एक और अहम मुकाम हासिल कर लिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए ईशांत ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। इस मैच में उन्होंने लंबे अंतराल के बाद दिल्ली टीम की कप्तानी भी संभाली और अपने अनुभव से टीम को मजबूती दी।
क्वार्टर फाइनल में रचा इतिहास
जिला गंगा समिति की मासिक बैठक में कूड़ा एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर कड़े निर्देश
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने फूलचट्टी सेवा आश्रम क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्नान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चेतावनी बोर्ड लगाने तथा आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लोकप्रिय मंत्री रेखा आर्या के अपमान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की लोकप्रिय मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर BJP कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को शिकायत सौंपी हैं। शिकायत में गोदियाल के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
[video width="478" height="850" mp4="https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-13-at-15.40.37.mp4"][/video]
महाराज ने जनसमस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण कर दूरभाष पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अक्सर रात में टूट रही है नींद तो हो जाएं सतर्क, अनदेखी पड़ सकती है भारी
अक्सर लोग रात में नींद खुलने को मामूली परेशानी मानकर टाल देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत शरीर की गंभीर गड़बड़ियों की ओर इशारा कर सकती है। लगातार बाधित नींद न सिर्फ दिनभर की थकान बढ़ाती है, बल्कि लंबे समय में यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। चिकित्सा भाषा में बार-बार नींद टूटने की स्थिति को स्लीप फ्रैगमेंटेशन कहा जाता है, जिसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
क्यों बार-बार टूटती है नींद
बारिश न होने से फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहे नुकसान की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में बारिश न होने के कारण फसलों को हो रहे नुकसान की दृष्टिगत शीघ्र सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘द राजा साब’, मंडे को किया इतने करोड़ का कलेक्शन
सिनेमाघरों में 9 जनवरी को रिलीज हुई प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर शुरुआत में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म ने पहले ही दिन मजबूत ओपनिंग दर्ज कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें जगा दी थीं। हालांकि, शुरुआती जोश के बाद फिल्म की रफ्तार तेजी से धीमी होती नजर आ रही है और मंडे टेस्ट में इसका असर साफ दिखाई दिया है।
शुरुआती दिनों में कैसा रहा कारोबार
जंगल से सटे इलाके में काम कर रही महिला पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
भालू के हमले से घायल महिला देहरादून रेफर, क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात
बड़कोट। बड़कोट क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और घटना सामने आई है। जंगल से सटे इलाके में काम कर रही एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया।