उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
- Log in or register to post comments
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 28,000 रन, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ विराट कोहली एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और यह साबित कर दिया कि दबाव के हालात में वह आज भी भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने न सिर्फ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
कोटद्वार में 15 जनवरी से अग्निवीर भर्ती रैली, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
रैली के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के व्यापक इंतजाम, रोज पहुंचेंगे 1100 अभ्यर्थी
देहरादून। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में राष्ट्र सेवा का पहला चरण लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण प्रारंभ होने जा रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में किया जाएगा, जिसमें दौड़ एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित होंगे।
ठंड को देखते हुए देहरादून में स्कूलों के समय में बदलाव, 31 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल
छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, 16 जनवरी तक मौसम रहेगा शुष्क
देहरादून। उत्तराखंड में भले ही इन दिनों बारिश और बर्फबारी का इंतजार बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है। पहाड़ी इलाकों में पाले की मार और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है।
उत्तराखंड में सूखे जैसे हालात, कम बारिश-बर्फबारी से खेती, पर्यटन और पर्यावरण पर संकट
देहरादून/चमोली/श्रीनगर। उत्तराखंड में इस सर्दी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। सामान्य से बेहद कम बारिश और बर्फबारी ने राज्य की आर्थिकी, खेती और पर्यावरण तीनों को गंभीर चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जहां आमतौर पर दिसंबर में बर्फ की मोटी परत जम जाती थी, वहीं इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमीन सूखी पड़ी है।
पैक्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक बन रहे ‘मीठा जहर’, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट
Sweet Poison Packaged Juices: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में खान-पान की आदतें स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ हमारी रोज़मर्रा की डाइट में छिपी है। खास तौर पर मीठे पेय पदार्थ—जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेट बंद जूस, फ्लेवर्ड मिल्क और एनर्जी ड्रिंक्स—सेहत पर चुपचाप लेकिन गहरा असर डाल रहे हैं।
खुटियाखाल में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से गांव में दहशत
नैनीताल। धारी विकासखंड के खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका गंगा देवी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। महिला की मौत के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेले : रेखा आर्या
कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री
कटारमल/अल्मोड़ा । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लिया। यह आयोजन पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष किया जाता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद से कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की संस्तुति पर विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला, शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
खरसाली गांव में देर रात लगी आग, दुकानों और घरेलू सामान को भारी नुकसान
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से सटे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक भड़की आग ने चार परिवारों की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
घटना में एक कारपेंटर की मशीनें, रसोईघर, अनाज भंडारण के कोठार और एक स्कूटी पूरी तरह जल गई। आग की लपटें तेजी से फैलती देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।