उत्तराखंड
धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां
सख्त नकल विरोधी कानून के बाद नहीं हुआ भर्ती परीक्षा पेपरलीक
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से विदेश में रोजगार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
- Read more about धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां
- Log in or register to post comments
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 47 लाख खातों में ट्रांसफर
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 3 महीने का पैसा
देहरादून । शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 47 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।
मुख्यमंत्री धामी ने जनजातीय विकास को दी रफ्तार, 15 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और ₹15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भूकंप से भूस्खलन का बढ़ता खतरा, रुद्रप्रयाग सबसे संवेदनशील
आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने जिलावार जोनिंग कर दी भूस्खलन की संभावनाओं की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड के चार प्रमुख पर्वतीय जिलों में भूकंप से भूस्खलन का जोखिम काफी अधिक पाया गया है। आईआईटी रुड़की के आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता उत्कृष्टता केंद्र के विशेषज्ञों ने पहली बार जिलावार अध्ययन कर इस खतरे का विश्लेषण किया है। उनका शोध 2 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ।
नमक ही नहीं, ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर
आजकल हाई ब्लड प्रेशर केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है। युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। तनाव, नींद की कमी, फास्ट फूड की लत और लंबे समय तक बैठने की आदत ने ब्लड प्रेशर की उम्र घटा दी है। विशेषज्ञ इसे 'साइलेंट किलर' कहते हैं, क्योंकि यह धीरे-धीरे हृदय, किडनी, आंख और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या सिर्फ नमक ही जिम्मेदार है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर केवल ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है। लेकिन आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि यह केवल एक पहलू है। चीनी, अधिक कैफीन, शराब, धूम्रपान और लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहना भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और दूरदर्शी हैं- पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर बोले पीएम मोदी – हमारी साझेदारी वैश्विक स्तर पर रणनीतिक
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘महान मित्र’, पर जताई कुछ नीतियों पर नाराजगी
‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 61 करोड़ के पार पहुंची कमाई
सिनेमाघरों में एक साथ 6 नई फिल्में रिलीज़ हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्मों ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई भी की है, लेकिन मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ की रफ्तार पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ा। 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगातार अच्छे कलेक्शन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खास बात यह है कि वीकडेज़ में भी फिल्म रोज़ाना 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर रही है।
7 सितंबर को दिखेगा अद्भुत ब्लड मून, यूकॉस्ट करेगा खास आयोजन
शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक टेलिस्कोप से देख सकेंगे चंद्रग्रहण
देहरादून। झाझरा स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) 7 सितंबर को आमजन के लिए अद्भुत खगोलीय दृश्य ब्लड मून (पूर्ण चंद्रग्रहण) का अवलोकन कराने जा रहा है। इस अवसर पर शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक यूकॉस्ट परिसर में टेलिस्कोप की मदद से लोग चंद्रग्रहण के हर चरण को नजदीक से देख पाएंगे।
ओटीए पासिंग आउट परेड में बोले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, “हमेशा अपनी वर्दी को गर्व से पहनें”
वायु सेना प्रमुख बोले—तीनों सेनाओं का समन्वय हमारी सबसे बड़ी ताकत
ओटीए से 155 भारतीय कैडेट बने अधिकारी, विदेशी कैडेटों ने भी पूरा किया प्रशिक्षण
चेन्नई। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और तीनों सेनाओं के बीच हुए असाधारण समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने वायु सेना, नौसेना और थल सेना के बीच एकजुटता, तालमेल और बेहतर एकीकरण की मिसाल पेश की है।
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, आयोग ने यूपीसीएल की 674 करोड़ की याचिका खारिज की
डिले पेमेंट सरचार्ज पर सख्ती, आयोग बोला– सरकार और उपभोक्ता सभी पर समान नियम लागू
देहरादून। प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूआरसीसी) ने यूपीसीएल की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे बिजली महंगी नहीं होगी। यूपीसीएल ने आयोग से 674.77 करोड़ रुपये की कैरिंग कॉस्ट की मांग की थी, जिसे आयोग ने आधारहीन बताते हुए अस्वीकार कर दिया।