उत्तराखंड
अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रतिदिन नुकसान की रिपोर्ट देने और कागजी कार्यवाही तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फसलों को हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी ली।
- Read more about अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
- Log in or register to post comments
पीठ या पेट में दर्द हो तो न करें नजरंदाज? हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत
किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी एक गंभीर और बहुत दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह छोटे-छोटे कठोर पत्थर शरीर में मौजूद खनिज और नमक के जमाव से बनते हैं। जब ये स्टोन किडनी से मूत्र मार्ग में प्रवेश करते हैं, तो तेज दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अक्सर लोग पेट या पीठ में होने वाले दर्द को सामान्य गैस या अपच समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर दर्द लगातार या बहुत तेज हो, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है।
किडनी स्टोन के प्रमुख कारण:
कम पानी पीना
असंतुलित खान-पान
लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे 13वें दिन भी बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएँ बहाल करने के निर्देश दिए
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे लगातार बारिश के कारण 13वें दिन भी बंद है, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्यानाचट्टी से आगे चार स्थानों पर मार्ग बंद होने के कारण हाईवे खोलने का काम धीमा चल रहा है, जबकि जंगलचट्टी में पहाड़ी से गिरते बोल्डरों ने सड़क खोलने की प्रक्रिया को और जटिल बना दिया है।
हॉकी एशिया कप 2025- भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर-4 में शानदार जीत दर्ज की
मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन, सुपर-4 में मजबूत पकड़
राजगीर (बिहार)। हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुपर-4 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान को मजबूती दी है। बुधवार को भारत ने गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला, जबकि मेजबान टीम ने मलयेशिया को 4-1 से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की।
पिंडर घाटी में भारी बारिश से मकान और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त, 15 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
खोखले हुए मकान और धंसते रास्तों के कारण ग्रामीणों में दहशत
चमोली। भारी बारिश के कारण तहसील जिलासू के पिंडर घाटी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों में पैदल रास्ते धंस गए, मकानों में दरारें पड़ीं और पौराणिक जल स्रोत भी भूस्खलन की चपेट में आ गए।
सगवाड़ा गांव में हुई भारी बारिश से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि 15 अन्य परिवार खतरे में आ गए। इन परिवारों को पंचायत घर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। बीती 22 अगस्त को भी इसी गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान गिर गया था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।
सोनिया गांधी पर फिर विवाद के बादल, नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का आरोप
राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एक बार फिर विवादों में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दाखिल की गई है। आरोप है कि भारतीय नागरिकता लेने से पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया था। यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बनता जा रहा है।
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही, राज्य सरकार ने केंद्र से माँगा 5700 करोड़ का आर्थिक पैकेज
सबसे ज्यादा क्षति सड़कों और पुलों को, लोक निर्माण विभाग को अकेले 1164 करोड़ का नुकसान
देहरादून। प्रदेश में इस साल प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अब तक 5700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। राज्य सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजते हुए केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। आपदा से सबसे ज्यादा असर सड़क और पुलों पर पड़ा है, जिससे लोक निर्माण विभाग को ही 1164 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण को सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी
प्रदेश के सभी जिलों में बनेगा वृद्धाश्रम, 6 लाख बुजुर्गों को डीबीटी से पेंशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉच किया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की इस वित्तीय वर्ष की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया।
भारत-सिंगापुर का निर्णायक मुकाबला 14 अक्टूबर को
गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुकाबला
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम 14 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर का अहम मुकाबला खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि यह मैच गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।
- Read more about भारत-सिंगापुर का निर्णायक मुकाबला 14 अक्टूबर को
- Log in or register to post comments
अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या - ऋतु खण्डूडी भूषण
देहरादून - उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्रातः 10:15 बजे तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा—