उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा
सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन
स्यानाचट्टी(उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की, किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
देहरादून। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
दिल को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पौष्टिक शाकाहारी आहार
तेज़ जीवनशैली, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने हृदय रोगों को आम समस्या बना दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लाखों लोग हृदय संबंधी बीमारियों से प्रभावित होते हैं और कई असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अब जरूरी है कि हम अपने दिल का ख्याल रखें और आहार तथा जीवनशैली में ऐसे बदलाव करें जो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखें।
पौष्टिक और संतुलित आहार से दिल की सुरक्षा
- Read more about दिल को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पौष्टिक शाकाहारी आहार
- Log in or register to post comments
प्रधानमंत्री मोदी का 'मेगा' फॉर्मूला अब भारत के लिए बना 'महा सिरदर्द'- जयराम रमेश
25% अतिरिक्त टैरिफ से भारत के निर्यात पर संकट
नई दिल्ली। अमेरिका ने बुधवार से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू कर दिया है, जो मुख्य रूप से कपड़ा, हीरे-जेवरात, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात को प्रभावित करेगा। इस कदम के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 'मेगा' फॉर्मूला अब भारत के लिए 'महा सिरदर्द' बन गया है।
अमेरिका ने भारत के निर्यात पर लगाया 50% टैरिफ, ट्रंप प्रशासन का फैसला भारतीय उद्योगों पर सीधा प्रभाव
नई दिल्ली/वॉशिंगटन: भारत से अमेरिका को होने वाले 48 अरब डॉलर से अधिक के वार्षिक निर्यात पर बुधवार से 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लागू हो गया है। यह निर्णय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में लिए गए उस आदेश का हिस्सा है, जिसमें रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 'जुर्माना टैरिफ' लगाया गया है।
सिफत कौर सामरा का शानदार प्रदर्शन, व्यक्तिगत और टीम- दोनों में जीता स्वर्ण पदक
सिफत कौर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में चीन की यांग यूजी को पछाड़ा
नई दिल्ली। भारत की युवा ओलंपियन निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। सामरा ने न सिर्फ महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक जीता, बल्कि टीम स्पर्धा में भी भारत को सोना दिलाया।
वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से भारी तबाही, 30 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल
प्रशासन हाई अलर्ट पर, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, स्कूल-कॉलेज बंद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अर्द्धकुंवारी के पास हुआ यह हादसा यात्रा मार्ग को बुरी तरह प्रभावित कर गया है। सेना और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।
लोकल उत्पादों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था और बढ़ेगा रोजगार- सीएम धामी
सीएम धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित ने डीएम का जताया आभार
देहरादून। अल्मोड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रथम पीढ़ी के आश्रित बुजुर्ग नवीनचंद जोशी ने जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा सेनानियों के परिजनों की समस्याओं के समाधान और उनके हक के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं।
खानपान से लेकर नींद तक, ये बदलाव देंगे माइग्रेन से छुटकारा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिम्मेदारियों का बोझ हर किसी पर है—कभी ऑफिस का काम, तो कभी परिवार की देखभाल। लेकिन अगर इस बीच माइग्रेन की समस्या भी हो जाए तो दिनचर्या और मुश्किल लगने लगती है। माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं है, बल्कि इसके साथ मतली, थकान, चिड़चिड़ापन और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी भी जुड़ी होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार और सही जीवनशैली से इस परेशानी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।