उत्तराखंड
थराली आपदा- सीएम धामी ने जताया दुःख
सीएम ने जनप्रतिनिधियों से ली आपदा की जानकारी
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं।
- Read more about थराली आपदा- सीएम धामी ने जताया दुःख
- Log in or register to post comments
थराली में फटा बादल, घर-दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन दबे
सड़क मार्ग ठप, थराली-देवाल-नारायणबगड़ ब्लॉकों में स्कूल बंद
सीएम धामी ने जताया दुख, स्थिति पर खुद रख रहे नजर
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बादल फटने से हालात भयावह हो गए। थराली तहसील के टूनरी गदेरा और आसपास के इलाकों में अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा सहित कई जगहों पर मलबा भर गया। घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए।
अतिवृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, कृषि मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
गणेश जोशी ने अधिकारियों को सर्वेक्षण तेज करने और किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की।
प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत सरकारी स्कूलों को मिला आधुनिक फर्नीचर और सुविधाएँ
पुस्तकालयों में महापुरुषों की जीवनी व मैगजीन भी अनिवार्य
देहरादून: प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूल फर्नीचरयुक्त हो गए हैं और बच्चों को आधुनिक पठन-पाठन व खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
धामी सरकार का बड़ा तोहफा- चिकित्साधिकारियों को मिलेगा एसडी एसीपी का लाभ
196 पदों पर ग्रेड पे सहित एसीपी लाभ प्रदान करने का आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
एशियाई चैंपियनशिप में एलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक
तमिलनाडु की 26 वर्षीय शूटर ने 253.6 अंक के साथ रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग स्टार एलावेनिल वालारिवान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एलावेनिल ने फाइनल में 253.6 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल किया।
चीन की शिनलू पेंग (253) ने रजत और कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भारत की एक और खिलाड़ी मेहुली घोष 208.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की कुंभ 2027 के लिए विकास परियोजनाओं में सहयोग की मांग
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।
पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि 29 अगस्त को मिलेगी- रेखा आर्या
परेड ग्राउंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग समारोह
खेल निदेशालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा
देहरादून। 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम धनराशि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के समारोह में प्रदान की जाएगी। इनके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड रुपए की धनराशि इस दिन वितरित की जाएगी।
हम घुसपैठियों को बिहार के युवाओं का रोजगार नहीं छीनने देंगे- पीएम मोदी
बिहार में मतदाता सूची विवाद पर सियासी तापमान बढ़ा
बिहार। बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल इस कदम को लेकर विरोध कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर जमकर विरोध किया।
बदलते मौसम में स्किन पर खुजली और दानों से हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत
अगस्त का महीना है और मौसम का मिजाज बहुत ही बदलता रहा है। कभी तेज गर्मी, तो कभी अचानक हुई बारिश से वातावरण ठंडा हो जाता है। इस बदलाव का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लोग अक्सर घमौरी, खुजली और छोटे-छोटे दानों जैसी समस्याओं से जूझते हैं। यदि सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है।
हालांकि, कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इन परेशानियों से राहत पा सकते हैं।