उत्तराखंड
भनेरपाणी में मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
एनएचआईडीसीएल की टीम मलबा हटाने में जुटी
चमोली। चमोली जनपद में भले ही आज मौसम सामान्य है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। पीपलकोटी के भनेरपाणी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आने से मार्ग सुबह 9 बजे से बंद पड़ा है। इसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे करीब 300 यात्री हाईवे के दोनों ओर फंसे हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगी बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। मेकर्स ने इस खास मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए दर्शकों को आजादी की शुभकामनाएं दीं, जो देशभक्ति के जज्बे को और गहरा कर देती हैं।
79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में किया भव्य ध्वजारोहण
देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-15-at-12.06.17.mp4"][/video]
लाल किले से 103 मिनट का संबोधन, अंतरिक्ष से लेकर रोजगार तक पीएम मोदी के बड़े ऐलान
गगनयान मिशन से सेमीकंडक्टर चिप तक, मोदी बोले – ‘भारत आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भर रहा’
नई दिल्ली। 15 अगस्त 2025 को भारत ने आजादी के 79 वर्ष पूरे किए और देशभर में उत्सव का माहौल रहा। राजधानी दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। 103 मिनट के अपने अब तक के सबसे लंबे भाषण में पीएम मोदी ने अंतरिक्ष मिशन से लेकर रोजगार सृजन, रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों और तकनीकी आत्मनिर्भरता तक, कई अहम मुद्दों पर सरकार का रोडमैप साझा किया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन कर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का दिया भरोसा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया ध्वजारोहण
मुख्य सचिव ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
कर्तव्य पालन ही सच्ची देशभक्ति- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया झंडारोहण
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज प्रांगण में झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
- Read more about कर्तव्य पालन ही सच्ची देशभक्ति- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या
अल्मोड़। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज की है ।उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 4 वोट के अंतर से हराया। भाजपा की चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं को दिया।
- Read more about हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
"14 अगस्त 1947 का दर्द आज भी ज़िंदा" — काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन, पीड़ितों के त्याग को किया नमन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रफ्तार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हो रही है। शुरुआती दिनों में मजबूत शुरुआत करने के बाद फिल्म की कमाई अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 7.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये तक पहुंचा। दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार कम हुई—9वें दिन शनिवार को 4 करोड़ रुपये, 10वें दिन रविवार को 3.75 करोड़ रुपये, 11वें दिन सोमवार को 1.1 करोड़ रुपये और 12वें दिन मंगलवार को 1.28 करोड़ रुपये की कमाई हुई।