Skip to main content

उत्तराखंड

धनुष–कृति की ‘तेरे इश्क में’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, सोमवार को दिखी गिरावट

धनुष–कृति की ‘तेरे इश्क में’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, सोमवार को दिखी गिरावट

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स और वीकेंड पर लगातार बढ़ते कलेक्शन ने फिल्म को 2025 की शुरुआती ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है। रिलेशनशिप बेस्ड कहानी, इमोशनल एंगल और दोनों सितारों की लोकप्रियता ने फिल्म को शुरुआती तीन दिनों में धमाकेदार गति दी। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट दर्ज की गई।

रिकॉर्ड ओपनिंग और वीकेंड पर जबरदस्त प्रदर्शन

एनडीए उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

एनडीए उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

35 साल से लगातार जीतते आ रहे भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार, अब बने विधानसभा अध्यक्ष

पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लगातार नौ बार विधायक चुने गए डॉ. प्रेम कुमार को बिहार की 18वीं विधानसभा का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। सोमवार को प्रोटेम स्पीकर के समक्ष विधायक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। पहले से ही यह स्पष्ट था कि इस पद को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टियों—जेडीयू और भाजपा—के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

हिना और कनिका की हैट्रिक

नामीबिया को हराकर भारत ने ग्रुप में किया टॉप

नई दिल्ली। जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए नामीबिया को 13-0 से मात देकर टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की ओर से हिना बानो और कनिका सिवाच ने हैट्रिक दर्ज कर शानदार लय का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेंद्र सिंह सामंत का किया सम्मान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेंद्र सिंह सामंत का किया सम्मान

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में चंपावत निवासी पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें माउंट एवरेस्ट फतह कर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करने पर शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीरेंद्र सिंह सामंत के साहस, धैर्य और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीरों और प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है, और सामंत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पर्वतारोही को भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

देहरादून और नैनीताल के राजभवन अब कहलाएंगे ‘लोक भवन’

देहरादून और नैनीताल के राजभवन अब कहलाएंगे ‘लोक भवन’

गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नाम में बड़ा बदलाव करते हुए देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवनों को अब ‘लोक भवन’ नाम देने का निर्णय लागू कर दिया है। जारी अधिसूचना के साथ दोनों भवनों का नाम औपचारिक रूप से बदल गया। शासन स्तर पर बीते कुछ समय से इस परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही थी।

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन अब 20 दिसंबर तक- रेखा आर्या

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन अब 20 दिसंबर तक- रेखा आर्या

देहरादून। नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

दून के निजी स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, राज्य महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

दून के निजी स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, राज्य महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

विद्यालय में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर महिला आयोग की सख्ती—स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षक को तलब करने के निर्देश

छात्राओं ने बताया—अभद्र हरकतें, गलत तरीके से छूने और फेल करने की धमकी देता था शिक्षक

देहरादून। जनपद देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नवीं व दसवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा अपने शिक्षक पर लगाए गए छेड़छाड़ व अनुचित व्यवहार के आरोपों ने पूरे शिक्षा जगत को हिला दिया है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक लंबे समय से गलत नीयत से छूने, अभद्र हरकतें करने और विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता रहा।

बूंखाल मेले की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

बूंखाल मेले की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के आदेश

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला कार्यालय में 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

श्रीलंका- चक्रवात दित्वाह ने मचाई तबाही, अब तक 334 की मौत, 370 लोग लापता

श्रीलंका-  चक्रवात दित्वाह ने मचाई तबाही, अब तक 334 की मौत, 370 लोग लापता

11 लाख से अधिक लोग प्रभावित

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह की विनाशकारी मार झेल रहा है, जिसने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचा दी है। लगातार बारिश, तेज हवाओं और भारी बाढ़ के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। देश के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 370 से अधिक लोग लापता हैं। सबसे अधिक नुकसान कैंडी जिला में दर्ज किया गया है, जहां अकेले 88 लोगों की जान गई और 150 लोग अभी भी लापता हैं।

↑