उत्तराखंड
मुख्यमंत्री से मिले उत्तरकाशी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य
गंगोत्री और पुरोला विधायकों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गंगोत्री क्षेत्र से विधायक सुरेश सिंह चौहान तथा पुरोला क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं जनसेवा के नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'बौल्या काका' के पोस्टर का विमोचन
उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति को बड़े पर्दे पर लाने की सराहना, फिल्म नीति पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'बौल्या काका' के पोस्टर का विमोचन किया। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग राज्य के सुंदर और सुदूरवर्ती गांवों—ग्वालदम, थराली और तलवाड़ी—में की गई है।
मुख्यमंत्री ने ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज को दी श्रद्धांजलि
50वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी ने बताया, सतगुरु की वाणी में थी भगवान बुद्ध जैसी करुणा
सिद्धबली मंदिर के पास मैक्स वाहन पर गिरा मलबा, दो की मौत, पांच घायल
हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर के पास कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब किल्बोखाल से आ रही एक मैक्स गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बार-बार होती है एसिडिटी? जानें इसके कारण और कारगर घरेलू इलाज
भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान के चलते आज एसिडिटी एक आम समस्या बन चुकी है। सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने जैसी परेशानियां कई लोगों के लिए रोज़मर्रा की बात हो गई हैं। यह समस्या तब होती है जब पेट का अम्ल (एसिड) भोजन नली में लौट आता है, जिससे जलन और बेचैनी महसूस होती है। मेडिकल भाषा में इसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिज़ीज (GERD) कहा जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपायों से इस परेशानी को शुरूआती स्तर पर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
अमेरिका टैरिफ नीति से करेगा कर्ज का भुगतान, ट्रंप बोले- पहले ही लेना चाहिए था ये फैसला
अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर का लाभ दिलाएगी टैरिफ नीति- ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारिक साझेदार देशों पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ (प्रतिशोधात्मक कर) का पुरजोर बचाव किया है। ट्रंप का कहना है कि इन टैरिफों से अमेरिका को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि वह देश का भारी कर्ज भी चुका सकेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कदम कई वर्षों पहले उठाया जाना चाहिए था।
IMDb पर छाई ‘महावतार नरसिम्हा’, बनी भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म
25 जुलाई को रिलीज़ हुई फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार — नरसिंह की कथा पर आधारित है, जिसमें अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु आधे मानव और आधे सिंह के रूप में अवतरित होते हैं। धार्मिक आस्था और सिनेमाई प्रस्तुति का मेल दर्शकों को बेहद भा रहा है, और यही कारण है कि फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ-साथ IMDb की टॉप रेटेड फिल्मों की सूची में भी शामिल हो चुकी है।
रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी
राज्य में महिला सशक्तिकरण की योजनाएं माताओं व बहनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" से 30 हजार से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित, 5 करोड़ रुपए से अधिक का किया करोबार
- Read more about रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी
- Log in or register to post comments
देहरादून कचहरी परिसर में गिरा विशाल पेड़, स्टांप विक्रेता की दुकान हुई ध्वस्त
स्थानीयों ने पहले ही जताई थी कमजोर पेड़ों को लेकर चिंता
देहरादून। सोमवार सुबह देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश के चलते हुआ। पेड़ गिरने से एक स्टांप विक्रेता की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, जबकि तीन से चार अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
सर गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस, जून से चल रहा था इलाज
झारखंड। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी समाज के मजबूत स्तंभ शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। आज मैं शून्य हो गया हूं।"