उत्तराखंड
सीएम धामी ने माणा एवलॉन्च रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
सीएम धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मजदूरों का जाना हाल- चाल
माणा एवलांच में फंसे 47 मजदूर सकुशल निकाले गए
चमोली। माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार की सुबह तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।
क्या आप भी बढ़ती उम्र के साथ रहना चाहते हैं स्वस्थ और फिट, तो इन एक्सरसाइज को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
उम्र बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल रखना और फिट रहना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन इसके लिए भारी-भरकम वर्कआउट की जरूरत नहीं। कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अपनाकर भी बुजुर्ग अपनी दिनचर्या में स्फूर्ति और स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बढ़ती उम्र में भी काफी एक्टिव नजर आएंगे। इस खबर में कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज बताएंगे, जो घर बैठे की जा सकती है। आइए जानते हैं।
माणा हादसे पर कांग्रेस ने सिस्टम पर उठाए सवाल
भारी बर्फबारी की चेतावनी के बावजूद क्यों नहीं हटाए गए श्रमिक - कांग्रेस
देहरादून। चमोली जनपद में श्री बद्रीनाथ के पास भारत के प्रथम गांव माणा में आए बर्फीले तूफान की चपेट में आने से बर्फ में दबे श्रमिकों की कुशलता की प्रार्थना के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए। कहा कि जब शासन प्रशाशन और सड़क निर्माण का कार्य कर रही बीआरओ के पास खराब मौसम व भारी बर्फबारी की पूर्वानुमान सूचना थी तो कार्य में लगे श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं पहुंचाया गया।
- Read more about माणा हादसे पर कांग्रेस ने सिस्टम पर उठाए सवाल
- Log in or register to post comments
महाराज के अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें
सरकार सभी मजदूरों को मलबे से सकुशल बाहर निकालने का हरसंभव कर रही प्रयास
देहरादून। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़ टूटने से बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में मजदूरों के मलबे में दबने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
विकसित उत्तराखंड का आधार- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी.
पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू
खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तेजी से कार्यवाई के आदेश दिए
प्रदेश की खेल अवस्थापनाओं के लिए लेगेसी प्लान तैयार करने के भी निर्देश
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
- Read more about पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू
- Log in or register to post comments
प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान- महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऋषिकेश में शनिवार 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, जानिए वजह
अब इन तिथियों पर होगी परीक्षा आयोजित
भारी बारिश बनी भर्ती परीक्षा में बाधा
पिथौरागढ़। 28 फरवरी यानि आज पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा भारी बारिश के कारण स्थगित कर दी गई है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा शुक्रवार को होनी थी, उनकी परीक्षा अब 6 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
सीमांत माणा गांव से आगे टूटा ग्लेशियर, 57 मजदूरों के बर्फ में दबने की सूचना
अन्य मजदूरों की तलाश जारी
एयर फोर्स से मांगी जा रही मदद
माणा कैंप तक नहीं पहुंच पायी एनडीआरएफ की टीम
देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को निकाल लिया गया है। वहीं, तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।
भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो- सीएम धामी
सीएम ने कहा, लापरवाह कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति दी जाय