Skip to main content

उत्तराखंड

डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल? ओवैसी ने पाकिस्तान की मंशा पर खड़े किए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल? ओवैसी ने पाकिस्तान की मंशा पर खड़े किए सवाल

सेना प्रमुख मुनीर और ट्रंप की मुलाकात पर भी उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बहाने पाकिस्तान और डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे ही आक्रामक कदमों के लिए पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की बात की थी? उन्होंने इस्राइल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई।

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

हरियाणा से घूमने आए युवकों की कार हादसे का शिकार, एक अस्पताल में भर्ती

देहरादून। आशारोड़ी के पास रविवार तड़के लगभग 03:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा से देहरादून आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई।

मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो लोग घायल

मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो लोग घायल

पर्यटन सीजन में शराब के दाम पर बढ़ते विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस जांच में जुटी

मसूरी। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ ही मसूरी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार देर रात घंटाघर स्थित एक बीयर शॉप पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक को 24 टांके लगे हैं।

नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा

स्पेस मीट की तैयारी को लेकर यूसैक में संगोष्ठी आयोजित, 21 विभागों के अधिकारियों ने की भागीदारी

स्पेस मीट की तैयारी को लेकर यूसैक में संगोष्ठी आयोजित, 21 विभागों के अधिकारियों ने की भागीदारी

प्राकृतिक संसाधनों और आपदाओं के प्रबंधन में सैटेलाइट डेटा की अहम भूमिका पर जोर

देहरादून। उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आगामी जुलाई में प्रस्तावित “स्पेस मीट” कार्यशाला की रूपरेखा तय करना और विभिन्न विभागों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना रहा। संगोष्ठी में राज्य के 21 रेखीय विभागों के 40 अधिकारियों, वैज्ञानिकों और अभियंताओं ने सहभागिता की।

भारत अपने हिस्से का पानी राजस्थान जैसे जल-संकटग्रस्त राज्यों के खेतों तक पहुंचाएगा- गृह मंत्री अमित शाह

भारत अपने हिस्से का पानी राजस्थान जैसे जल-संकटग्रस्त राज्यों के खेतों तक पहुंचाएगा- गृह मंत्री अमित शाह

सिंधु जल संधि पर भारत का निर्णायक रुख, पाकिस्तान को अब नहीं मिलेगा पानी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सिंधु जल संधि पर दोटूक रुख अपनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान की हरकतों के चलते अब इस ऐतिहासिक संधि की बहाली संभव नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई

देहरादून। 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।

2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। इसके बाद शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।

पंचायत चुनाव: दो फेज में होंगे चुनाव, 10 और 15 जुलाई को वोटिंग, 19 जुलाई को नतीजे

पंचायत चुनाव: दो फेज में होंगे चुनाव, 10 और 15 जुलाई को वोटिंग, 19 जुलाई को नतीजे

देहरादून - उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार यह चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 जुलाई को जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 15 जुलाई को कराई जाएगी। चुनाव परिणामों की घोषणा 19 जुलाई को की जाएगी।

सीएम ने भराड़ीसैंण से दिया "हर घर योग, हर जन निरोग'’ का संदेश

सीएम ने भराड़ीसैंण से दिया "हर घर योग, हर जन निरोग'’ का संदेश

सीएम संग आठ देशों के प्रतिनिधियों ने भराड़ीसैंण में किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया शुभारंभ

गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी

गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना

राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”

राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने की सनातन परंपरा और वैश्विक एकता की बात

मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की ‘योग नीति 2025’ को बताया ऐतिहासिक पहल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग भारत की चेतना, विरासत और 'सॉफ्ट पावर' का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानवता को जोड़ने का माध्यम बन गया है। “योग व्यक्ति से व्यक्ति, समुदाय से समुदाय और देश से देश को जोड़ने का कार्य करता है,”।

↑