उत्तराखंड
पहली बार देहरादून में होगा पेपरलेस बजट सत्र, विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी
विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून। राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करें।
मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत शिक्षा से जुड़े 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 2024- 25 हेतु 10 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
त्यूणी के खेड़ा रूपाहा में भीषण आग लगने से तीन परिवारों के मकान जलकर हुए राख
जंगल से फैली आग की चपेट में आए मकान
वन आरक्षियों के कार्य बहिष्कार के चलते बढ़ी चुनौती
देहरादून। त्यूणी में रडू गांव के खेड़ा रूपाहा में भीषण आग लगने से तीन परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। गनीमत ये रही जिस वक्त मकानों में आग लगी परिवार के लोग खेती-बागवानी के काम से बगीचे में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि पास के जंगल से फैली आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के लकड़ी से निर्मित दो मंजिला आवासीय भवनों ने आग पकड़ ली। तहसीलदार ने क्षेत्रीय पटवारी से घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है।
शादी से पहले इन 5 सवालों पर चर्चा करके बनाए अपना मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन
शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता है और इसे मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। शादी केवल प्रेम और आकर्षण का नाम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सम्मान और आपसी समझ से जुड़ा एक खूबसूरत रिश्ता होता है। शादी से पहले कुछ जरूरी सवाल पूछकर आप अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और आगे की जिंदगी को सुगम बना सकते हैं। शादी से पहले 5 सवालों पर चर्चा करके आप एक मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की नींव रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 अहम सवाल, जो हर मंगेतर को शादी से पहले एक-दूसरे से जरूर पूछने चाहिए।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा
घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं। बीती रात को ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। लक्ष्मन उतेकर की फिल्म ने भारत में अब तक 72.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्म के टिकट की खूब मांग है। ऐसे में प्रदर्शकों ने फैसला किया है कि वह महाराष्ट्र में फिल्म के देर रात और सुबह के शो चलाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई
अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़, 18 लोगों की मौत
20 से अधिक लोगों घायल
हर घंटे सीएमआई के हिसाब से 1500 जनरल टिकट बेचे गए
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन
खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, दिया था पहला निमंत्रण
देहरादून/हरिद्वार। 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।
सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर स्व.बिमला बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।