Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

मंदिर परिसर को बताया आस्था का प्रमुख केंद्र

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

जौनसार-बावर में राशन संकट पर डीएम सख्त, विक्रेताओं को चेताया

जौनसार-बावर में राशन संकट पर डीएम सख्त, विक्रेताओं को चेताया

दो माह से बंद राशन वितरण व्यवस्था अब पटरी पर, प्रशासन ने संभाली कमान

देहरादून। जनपद के सुदूरवर्ती जौनसार-बावर क्षेत्र में बीते दो माह से लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गोदामों से राशन नहीं उठा रहे थे, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और स्कूलों में मिड डे मील जैसी योजनाओं में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया था। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक उच्च स्तरीय टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी।

क्या धूम्रपान आपकी उम्र 10 साल तक घटा सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

क्या धूम्रपान आपकी उम्र 10 साल तक घटा सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज हो या कैंसर, इन सभी का मुख्य जड़ बदलती जीवनशैली और गड़बड़ आदतों को माना गया है। इसमें भी जिस आदत के कारण शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वह है- धूम्रपान।

जनता दरबार और चौपालों के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो- मुख्यमंत्री धामी

जनता दरबार और चौपालों के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कुमाऊं मंडल के छह जनपद—नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत एवं ऊधमसिंहनगर—के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है- सीएम धामी

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने डीएसए मैदान को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस करने की घोषणा की

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

देश में कोरोना का खतरा फिर गहराया, एक्टिव केस 5000 पार

देश में कोरोना का खतरा फिर गहराया, एक्टिव केस 5000 पार

15 दिन में कोरोना मामलों में 20 गुना उछाल

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275 सक्रिय मामले थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 5,000 से ऊपर पहुंच गया है। यानी बीते पंद्रह दिनों में सक्रिय केसों की संख्या में लगभग 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से दिया एकता और विकास का संदेश, चिनाब ब्रिज को बताया भारत की ताकत का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से दिया एकता और विकास का संदेश, चिनाब ब्रिज को बताया भारत की ताकत का प्रतीक

पहलगाम हमले का जिक्र, आतंकवाद पर पीएम का तीखा हमला

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को देश के सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति की पहचान बताया। उन्होंने चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की मिसाल है, बल्कि कश्मीर का नया पर्यटन केंद्र भी बनेगा।

विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हुआ जारी, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हुआ जारी, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें एक अनोखी रोमांटिक कहानी की झलक देखने को मिल रही है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो अनजान लोग अचानक मिलते हैं और उनके बीच एक कनेक्शन बनता है, जो बिना बोले समझने और महसूस करने की भाषा बोलता है। ये कहानी है प्यार की उस मासूमियत की, जो संगीत के जरिए खिल उठती है और फिर अनजाने रास्तों से जुदाई की ओर बढ़ती है। विक्रांत और शानाया की केमिस्ट्री इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां उनके बीच की नजाकत, खामोशी और भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

↑