उत्तराखंड
खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या
चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- Read more about खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
आईपीएल 2025- एलिमिनेटर मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस
हारने वाली टीम टूर्नामेंट से होगी बाहर, जीतने वाली को मिलेगा क्वालीफायर-2 का टिकट
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक समय खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से अपनी किस्मत बचाने के लिए भिड़ेगी। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल की राह में एक और मौका मिलेगा।
कप्तानी पर दांव
अंकिता हत्याकांड- तीनों आरोपी दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
कोटद्वार एडीजे कोर्ट ने पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी ठहराया, 50 हजार जुर्माना और परिजनों को मुआवजा देने का आदेश
कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। करीब ढाई साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले को लेकर राज्यभर में गहरी निगाहें टिकी थीं।
देहरादून में राज्य का पहला 'आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर' शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों को मिल रही शिक्षा, संगीत और तकनीकी प्रशिक्षण की नई दिशा
देहरादून। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से देहरादून में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल साकार हो रही है। शहर में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों को अब शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, और यह कार्य राज्य के पहले आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर के माध्यम से किया जा रहा है।
महिला शक्ति की मिसाल- एनडीए से निकला पहला महिला बैच
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2022 में शामिल हुई थीं, अब बनेंगी तीनों सेनाओं की अधिकारी
पुणे। पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शुक्रवार को इतिहास रचा गया, जब पहली बार महिला कैडेट्स का एक बैच ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट हुआ। इस बैच में 17 महिला कैडेट्स समेत कुल 300 से अधिक कैडेट्स शामिल थे। ये NDA का पहला सह-शिक्षा बैच था, जिसने खड़कवासला में स्थित खेत्रपाल परेड ग्राउंड में ‘अंतिम पग’ की शानदार परेड के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी की।
- Read more about महिला शक्ति की मिसाल- एनडीए से निकला पहला महिला बैच
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड सचिवालय में 'संस्कृत संभाषण शिविर' का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन, सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव रहे उपस्थित
देहरादून। राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन एवं संस्कृत को जनभाषा बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सचिवालय परिसर में 'संस्कृत संभाषण शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं मुख्य सचिव की उपस्थिति में किया गया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड- आज फैसला सुनाएगी अदालत
उत्तराखंड के संवेदनशील फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क
कोटद्वार। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) का बहुप्रतीक्षित फैसला आने वाला है। करीब दो साल आठ महीने तक चले इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 47 गवाह पेश किए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य — जो वनंत्रा रिजॉर्ट का स्वामी है — और उसके दो साथी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर हत्या, सबूत मिटाने, छेड़छाड़ और अनैतिक देह व्यापार से संबंधित विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए गए हैं।
- Read more about अंकिता भंडारी हत्याकांड- आज फैसला सुनाएगी अदालत
- Log in or register to post comments
पर्यावरण दिवस की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक
प्रदेशभर में चलेंगे सफाई अभियान और जन जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यावरण दिवस के वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श- रेखा आर्या
अल्मोड़ा। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में अहिल्यादेवी होलकर के आगामी 300वें जन्मदिन से पूर्व एक गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्याबाई दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण की आदर्श हैं।
- Read more about अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में की सौर स्वरोजगार योजना के विस्तार की घोषणा
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा
- Read more about सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड
- Log in or register to post comments