उत्तराखंड
तैराकी और खो -खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या
हल्द्वानी। 38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही तैराकी और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या खुद स्टेडियम पहुंची। उन्होंने तैराकी और खोखो प्रतियोगिताओं को देखा और खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
हरिद्वार पुलिस की सख्ती से नहीं हो पाई सर्वसमाज की बैठक, विधायक उमेश कुमार समेत कईयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। प्रस्तावित सर्वसमाज की बैठक को पुलिस की कड़ी कार्रवाई और सख्त रणनीति के चलते होने से पहले ही रोक दिया गया। एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैद पुलिस बल के कारण जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।
एसडीआरएफ कमांडेंट ने महाकुंभ के एसडीआरएफ कैम्प का किया निरीक्षण
सेनानायक ने दिए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश
प्रयागराज। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित SDRF कैंप का निरीक्षण किया।
उन्होंने कंट्रोल रूम, आवासीय बैरक एवं मैस का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सम्मेलन में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में किया गया तबादला
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में तबादला किया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी फार्मास्टिों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए हैं। आपको अवगत करा दें कि फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) के पद से मुख्य फार्मेसी अधिकारी (चीफ फार्मासिस्ट) के पद पर पदोन्न किया गया है।
स्पीकर ने मुख्यमंत्री धामी से बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आहूत करने का किया आग्रह
देहरादून। स्पीकर ने राज्य सरकार से बजट सत्र देहरादून में आहूत करने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बजट सत्र को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा सचिवालय पूर्णतः ई-विधानसभा हो गया है । गैरसैंण विधानसभा भवन में अभी कार्य प्रगति पर है इन परिस्थितियों के मध्य नजर बजट सत्र को विधानसभा भवन देहरादून में कराने का आग्रह सरकार से कर रहे हैं शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि देहरादून विधानसभा सदन में ई-नेवा प्रणाली का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे यह डिजिटल प्रक्रिया के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। वहीं, गैरसैंण विधानसभा में
उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात - मुख्यमंत्री धामी
सीएम ने झांकी के कलाकारों को 50-50 हजार धनराशि देने की घोषणा की
देहरादून/नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में खेले गए शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को 26 रन से हराकर सीरीज में वापसी की। अब यह सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है। अगर टीम इंडिया चौथा टी20 जीत जाती है तो 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।
- Read more about भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति - रेखा आर्या
खेल मंत्री ने अल्मोड़ा में किया योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ
5 दिन चलेगी प्रतियोगिता, उत्तराखंड प्रबल दावेदार
अल्मोड़ा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित कराया जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे
ग्रीन-टी अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए काफी चर्चा में रही है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता रहा है जो इसे सेहत को लेकर जागरूक रहने वालों के बीच पसंदीदा पेय भी बनाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ग्रीन टी सिर्फ एक साधारण पेय नहीं, बल्कि एक स्वास्थ्यवर्धक औषधि है। यह हृदय, मस्तिष्क, त्वचा, वजन घटाने और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। यदि आप इसे अपनी आहार दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है।
देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई बजट सत्र की शुरुआत
वह दिन दूर नहीं जब भारत अपना मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान लॉन्च करेगा - राष्ट्रपति मुर्मु
हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी - राष्ट्रपति