उत्तराखंड
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की भेंट
डीजीपी को बताईं फिल्म विकास परिषद की गतिविधियां
देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया।
प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झौंकी ताकत
शिवालिक नगर में रैली के माध्यम से जनता से की वोट देने की अपील
हरिद्वार। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा और भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।
राष्ट्रीय खेल- हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना
गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन- रेखा आर्या
सभी 9800 खिलाड़ियों से कंट्रोल रूम कर रहा व्यक्तिगत संपर्क
खेल मंत्री ने दिए निर्देश - हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी
- Read more about राष्ट्रीय खेल- हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना
- Log in or register to post comments
38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हैंडबॉल में खिलाड़ियों के चयन में अनियमितता की शिकायत
देहरादून। एक ओर उत्तराखण्ड 38 वें राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी कर रहा हैँ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा वहीँ प्रदेश के हैंडबाल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर से बंचित करने के संबंध में सोहन सिंह बिष्ट लेन नम्बर 1 वार्ड नम्बर इन्द्रप्रस्थ अपर नत्थनपुर, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सवालों के जबाब मांगे गए हैं।
38 वें राष्ट्रीय खेलों (हैंडबाल इण्डोर एवम् हैंडबाल बीच - पुरुष वर्ग) की चयन प्रकिया में हुई अनियमितता के सम्बन्ध में उनके द्वारा सूचना मांगी गई हैँ।
व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास कार्यो को किया स्वीकृत
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के भवन एवं छात्रावास के अवशेष निर्माण कार्यों, नैनीताल में कैंची धाम में सौन्दर्यीकरण, प्रकाशकीय कार्य, बहुमंजिली कार पार्किंग, पैदल सेतु निर्माण तथा बद्रीनाथ धाम में पावर ग्रेड द्वारा प्रायोजित One way Loop Road and State facade Enhancement Work के निर्माण, लेकफ्रन्ट डेवलपमेंट शेषनेत्र लेक के निर्माण कार्य, बद्रीनाथ धाम में एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित आईएसबीटी Building Refurbishment and Parking Development (Phase A) के पुनरीक्षित आगणन के निर्माण कार्य तथा महासू देवता हनोल में लंगर हाॅल तथा
- Read more about व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विकास कार्यो को किया स्वीकृत
- Log in or register to post comments
खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग
खेल मंत्री ने सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपने के आदेश दिए
वीडियो कांफ्रेंस में सभी अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर लाइव जुड़े थे
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे।
समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन सरकार- सीएम
सीएम ने बड़कोट, पुरोला और नौगांव में किया प्रचार
बड़कोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।
- Read more about समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन सरकार- सीएम
- Log in or register to post comments
हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं- सीएम धामी
सीएम धामी ने ऋषिकेश में कहा, क्षेत्रवाद से ऊपर उठ भाजपा को वोट दें
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम के चुनाव में ऋषिकेश से मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और इन चुनाव में भी यहां की जनता निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश देवभूमि के साथ ही संपूर्ण भारत की पहचान है। यह स्थान भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और यहां का विकास हमारी प्राथमिकता है।
- Read more about हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभालने के पहले ही दिन कई कार्यकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर
सबसे बड़ी जांच और अभियोजन को किया समाप्त
अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा की
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती रात (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की, वहीं शपथ ग्रहण के बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। आइए विस्तार से जानते है उन आदेशों के बारे में-
कैबिनेट की यूसीसी की नियमावली को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा, निकाय चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन
हार के डर से बौखलाई भाजपा अब अपने ध्रुवीकरण के ब्रह्मास्त्र का उपयोग करने की जुगत में- सूर्यकांत धस्माना