उत्तराखंड
28 जनवरी को पीएम मोदी उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास
प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी कई नई योजनाओं की देंगे सौगात
खेल सुविधाओं के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड - रेखा आर्या
खेल अवस्थापनाओं के संरक्षण के लिए भी जल्द तैयार की जाएगी नीति
महाकुंभ में लगी आग, 280 कॉटेज जलकर राख, मची अफरातफरी
30 फीट ऊंची लपटें उठीं, धमाकों से दहला मेला
- Read more about महाकुंभ में लगी आग, 280 कॉटेज जलकर राख, मची अफरातफरी
- Log in or register to post comments
अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या
मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की
- Read more about अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी मंत्री रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज
सतपुली नगर पंचायत की चुनावी सभा ट्रिपल इंजन पर जोर
सतपुली। भाजपा की सरकार में सतपुली नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील निर्माण हेतु नाबर्ड से 56,34,9700 (छप्पन करोड चौतीस हजार सत्तानबे हजार) रुपये स्वीकृत हुए हैं। सतपुली झील निर्माण के बाद एक और जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर यहां पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी।
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार
सीएम धामी ने बनबसा में रोड-शो कर मांगा समर्थन
भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो कर वोट की अपील की। रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।
खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी - सीएम धामी
सीएम ने खटीमा में विपक्ष पर किये प्रहार
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि रही है। यहीं से आप लोगों ने सर्वप्रथम मुझे विधानसभा में भेजा था। यहां से यदि रमेश की जीत की गारंटी मिलती है तो खटीमा का विकास मेरी जिम्मेदारी है।
क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के साथ इसकी चाय भी पी सकते हैं, आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है। आहार में मौसमी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। फलों में आपकी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं।
सेब खाने को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। इसको लेकर एक कहावत भी रही है- 'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे'। यानी अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो ये आपकी बीमारियों से मुक्त रखता है।
महाकुंभ - ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त भोजन
महाकुंभ में रिलायंस फाउंडेशन और निरंजनी अखाड़ा का निशुल्क भोजन शुरू
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ लोग कर सकते हैं स्नान
प्रयागराज। महाकुंभ मेला 2025 केवल आध्यात्मिकता और आस्था का संगम नहीं है, बल्कि यहां श्रद्धालुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ‘ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ भी संचालित हो रहा है। अदानी ग्रुप के बाद अब देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस फाऊंडेशन और सबसे बढ़े अखाड़े निरंजनी अखाड़े के साथ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है । लक्ष्य है एक करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन की सेवा देना ।
बिग बॉस 18- आइए शो के ग्रैंड फिनाले से पहले आपको बताते हैं इस सीजन की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में
बिग बॉस 18 में इस बार चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और रजत दलाल को लेकर कई मुद्दे घर में हुए। आइए आपको बताते हैं, इस सीजन की टॉप कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में...
कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा की लड़ाई
कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा पर वूमेनाइजर होने का आरोप लगाया। इसे लेकर सलमान खान ने भी कशिश को कई आरोप लगाए। यह मुद्दा घर में काफी विवादों में घिरा रहा।
अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे पर किए कमेंट
अविनाश मिश्रा ने चाहते पांडे पर गुस्से में आकर कई भद्दे कमेंट किए। इसे लेकर चाहत की मां ने भी अविनाश को काफी बातें सुनाई।