उत्तराखंड
रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम धामी ने किया रोड शो
सीएम धामी की अपील से पार्टी की जीत तय- भाजपा
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुए। इस दौरान सड़कों पर उमड़े भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। रोड शो में शामिल हजारों की संख्या में लोग सीएम धामी का अभिवादन करते हुए उनके साथ चल रहे थे।
सीएम धामी ने हल्द्वानी में रोड शो कर जनता का मांगा आशीर्वाद
हल्द्वानी में भाजपा को जिताने की अपील की
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में रोड शो कर मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद पदों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड मत से जिताने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड-शो गुजरा वहां लोग उनके पक्ष में नारे लगाते नजर आए।
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, आठवें वेतन आयोग का गठन प्रस्ताव स्वीकार
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने आठवें वेतन आयोग के गठन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि सातवें वेतन आयोग का टर्म साल 2026 में समाप्त हो रहा है । इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को गठित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने 3,985 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीसरे लॉन्च पैड को भी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से स्पेस रिसर्च की मुहिम को और रफ्तार मिलने की संभावना है।
भविष्य के लिए उदाहरण बने राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह- रेखा आर्या
खेल मंत्री रेखा आर्या ने उच्चाधिकारियों के साथ की उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा
देहरादून। 28 जनवरी को होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है । खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि यह आयोजन ऐसा होना चाहिए जिससे भविष्य के लिए यह एक उदाहरण बन जाए । रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित उच्चाधिकारियों की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने उद्घाटन समारोह के पूरे कार्यक्रम की समीक्षा की।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का किया विमोचन
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है।
महाराज ने अस्पताल पहुंचकर जाना पूर्व मुख्यमंत्री का हाल
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी का हाल जानने के लिए सीएमआई अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता करने के साथ-साथ उनका कुशलक्षेम भी जाना।
महाराज ने भगवान बद्री विशाल एवं बाबा केदारनाथ से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा- सीएम धामी
सीएम धामी ने मुनि की रेती और तपोवन में कहा, कांग्रेस को वोट देकर मत खराब मत करिए
तपोवन,ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
- Read more about विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
क्या आप जानते हैं बालों में तेल लगाना क्यों है जरुरी, अगर नही, तो जान लीजिए इसके फायदे
सर्दी के मौसम में यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो बाल काफी परेशान करते हैं। इस मौसम में बालों का झड़ना, बालों में रूखापन और दोमुंहे बालों का होना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में बड़े-बुजुर्ग लगातार बालों में तेल लगाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि तेल लगाने से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। यहां हम आपको बालों में तेल लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप नियमित रूप से बालों में तेल लगाएं। इसकी वजह से आपको काफी फायदा मिलेगा।
बालों को मिलता है पोषण
IGOT डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर 75 लाख अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
सभी कार्मिक को मिशन कर्म योगी के तहत IGOT डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के निर्देश
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ हमला, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज निकाली गई
स्क्वायड डॉग को सैफ अली खान के अपॉर्टमेंट में जांच के लिए लाया गया
सैफ के घर में घुसा अज्ञात शख्स