Skip to main content

उत्तराखंड

निकाय चुनाव - भाजपा ने पेश किया विकास की "गारंटी" का संकल्प पत्र

निकाय चुनाव - भाजपा ने पेश किया विकास की "गारंटी" का संकल्प पत्र

दून में सीएम की मौजूदगी में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत

मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत

मसूरी में अब यातायात सिग्नल से संचालित होगा ट्रैफिक

देहरादून। मसूरी में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट लग गयी है। ट्रैफिक लाइट लगने से मसूरी में आवागमन करने वाले वाहनों को आसानी रहेगी। जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से मसूरी को 25 वर्षों में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित यातायात व्यवस्था नसीब हुई।

कांग्रेस का नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा- माहरा

कांग्रेस का नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा- माहरा

देहरादून। दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय "इंदिरा गांधी भवन," 9ए, कोटला मार्ग के उद्घाटन के शुभ अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा।

सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति की बैठक संपन्न

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति की बैठक संपन्न

देहरादून।  38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से खेल स्थलों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, लॉजिस्टिक प्रबंध और कार्यक्रम की रूपरेखा की प्रगति की समीक्षा की गई। खेलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं और तकनीकी निष्पादन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

निकाय चुनाव- भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

निकाय चुनाव- भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

सीएम करेंगे निकाय के विकास का संकल्प पत्र जारी 

सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी होंगे

सीएम धामी करेंगे 28 जनसभाएं व रोड शो

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

खेल मंत्री ने शिशु सदन के अनाथ बच्चों संग मनाया मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार

मंत्री ने बच्चों संग पिट्टू खेला और पतंगबाजी भी की

देहरादून। राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए 14 जनवरी का दिन बहुत खास रहा । मकर संक्रांति और घुघुति त्यौहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद अपने हाथों से खिचडी बनाकर इन बच्चों को परोसी । साथ ही खेल मंत्री ने इन बच्चों के साथ करीब 2 घंटे तक पिट्ठू खेला और पतंगबाजी भी की ।

फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन

फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन

मकर संक्रांति के अवसर पर फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ उन खबरों पर भी मुहर लग गई है, जिनमें फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के दावे किए जा रहे थे। अब खुद मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। पोस्टर के साथ फैंस को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए थिएटर्स में जल्द मुलाकात का वादा किया गया है।