Skip to main content

उत्तराखंड

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को मिला न्योता 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को मिला न्योता 

विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल 

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राजभवन में 'वन यूनिवर्सिटी - वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध का दिया ब्यौरा

राजभवन में 'वन यूनिवर्सिटी - वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध का दिया ब्यौरा

आयुर्वेद में भगंदर का सफल इलाज सम्भव

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने ‘वन यूनिवर्सिटी - वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘क्षार सूत्र प्रबंध से भगंदर का इलाज’’ विषय पर शोध प्रबंध किया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा पूर्व में इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर राज्य हित में शोध करने के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैली में किया प्रतिभाग 

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैली में किया प्रतिभाग 

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे -मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही - मुख्यमंत्री

भाजपा मंत्री का बयान महिला शक्ति का अपमान - कांग्रेस

भाजपा मंत्री का बयान महिला शक्ति का अपमान - कांग्रेस

मंत्री बोले, भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस को कोई मर्द नहीं मिला

कोटद्वार/देहरादून। कांग्रेस ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी'

पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य- मुख्यमंत्री धामी

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य- मुख्यमंत्री धामी

मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

देहरादून/राजस्थान। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर शीतकालीन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।

नये साल में भी शराबियों के लिए जारी है पुलिस की बस सेवा

नये साल में भी शराबियों के लिए जारी है पुलिस की बस सेवा

पुलिस विभाग अपनी बस सेवा से शराबियों को पहुंचा रही थाने

देहरादून। सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया, थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हज़ार ) ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई।

सोशल मीडिया ने सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके खोलकर लोकतंत्र को किया मजबूत - प्रधानमंत्री मोदी 

सोशल मीडिया ने सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके खोलकर लोकतंत्र को किया मजबूत - प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के साथ किया अपना पहला पॉडकास्ट 

मैं 2047 तक विकसित भारत के लिए सभी समस्याओं का समाधान चाहता हूं - प्रधानमंत्री मोदी 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने साथी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ पहुंचे सलमान खान के 'बिग बॉस 18' के सेट पर

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने साथी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ पहुंचे सलमान खान के 'बिग बॉस 18' के सेट पर

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल अपने साथी क्रिकेटर्स  श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ शामिल होंगे।

तीनों ने एक साथ किया पोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों क्रिकेटर्स ने पैपाराजी के लिए एक साथ पोज किया। इस दौरान चहल अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते और काफी खुश नजर आएं।