उत्तराखंड
राष्ट्रीय खेल- वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा
वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, दो से ढाई हजार की जरूरत
देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वाॅलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
'सिकंदर' करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हिंदी में 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म, टीजर हुआ हिट
सलमान खान का जादू एक बार फिर शुरू हो गया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर के पहले लुक के साथ ही भाईजान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस एक्शन से भरपूर स्पेक्टेकल का टीजऱ सलमान की सिग्नेचर स्टाइल और गुस्से से भरपूर है, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। सिकंदर के टीजऱ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. टीजऱ रिलीज़ होते ही दर्शकों से भारी प्यार और सराहना मिली. सलमान खान की दमदार पर्सनैलिटी को दर्शाते हुए इस टीजर ने भाईजान की भव्य वापसी का ऐलान कर दिया है. टीजर को ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया और शानदार रिव्यूज मिले हैं। यूट्यूब पर टीजर को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक को मिली सरकार की मंजूरी
प्राथमिक शिक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में होगी शामिल
शैक्षिक सत्र 2025-26 से विद्यालय स्तर पर होगी लागू
देहरादून। प्रदेश की भावी पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत और महान विभूतियों की जीवनी से परिचित हो सके, इसके लिये राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के तहत सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पुस्तिका को कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 से पढ़ाया जायेगा।
उत्तराखण्ड सरकार व भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल के बीच करार
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल
देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के मध्य उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के बीच करार किया गया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के गाँवो के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है ।
क्या आपके गले में भी होती है खुजली? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
सर्दियों में गले में खराश होना आम बात होती है, लेकिन कई लोगों को बलगम के कारण गले में खुजली होने लगती है। इस समस्या के कारण बात करना और खाने को निगलना बेहद मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर जुखाम, सूजन या बुखार गले में होने वाली खुजली का कारण बनते हैं। हालांकि, यह परेशानी पेट में बनने वाले एसिड के चलते भी बढ़ सकती है।आइए इस स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने के घरेलू नुस्खे जानते हैं।
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में कई नए आयाम स्थापित- सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गठन के 25वें वर्ष को हम देवभूमि रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया
भाजपा विधायक द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
मुख्य नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन-आर ओ ही करेगा आपत्तियों का निस्तारण
देहरादून। नामांकन पत्रों की जांच में सत्ताधारी दल के एक विधायक द्वारा नगर निगम प्रशासन व पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेसी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने के लिए अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में धमक गए ।
उत्तरकाशी के केदार कांठा व दयारा बुग्याल में उमड़े पर्यटक
नये साल के जश्न के लिए हर्षिल, दयारा एवं सांकरी क्षेत्र में कई हजार पर्यटक मौजूद
उत्तरकाशी। साफ मौसम और चटख धूप के बीच जिले के पर्यटन स्थलों पर नये साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है। ‘न्यू इयर डेस्टीनेशन‘ के रूप में खासी ख्याति बटोर रहे केदारकांठा, हर्षिल, दयारा जैसे मनोरम स्थल इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले पर्यटकों से गुलजार हैं।
एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
हरिशंकर व्यास
- Read more about एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
- Log in or register to post comments
खनन से एक हजार करोड़ तक राजस्व मिलने की उम्मीद जगी
स्वयं के कर से भी वित्तीय वर्ष का कुल राजस्व 22,500 करोड़ तक जाने की उम्मीद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, कुशल वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही खनन से 686 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है, जो गत वित्तीय वर्ष के कुल राजस्व 646 करोड़ रुपए से अधिक है।
- Read more about खनन से एक हजार करोड़ तक राजस्व मिलने की उम्मीद जगी
- Log in or register to post comments