Skip to main content

उत्तराखंड

भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी मिलेंगे सरकारी गेस्ट हाउस

भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी मिलेंगे सरकारी गेस्ट हाउस

सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित होंगे

जलापूर्ति योजनाओं में वाॅटर रिसाइक्लिंग अनिवार्य

सरकारी भवनो में बेसमेंट पार्किंग का निर्माण जरूरी

मुख्यमंत्री धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की 

शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर कराई जाए उपलब्ध - मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, साथ ही ठंड से बचाव के लिए रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था की जाए।

मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने मिलेगी सम्मान राशि- अरविंद केजरीवाल

मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने मिलेगी सम्मान राशि- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का किया ऐलान 

लगभग 18,000 रुपये प्रति माह की दी जाएगी सम्मान राशि

नई दिल्ली। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है...उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दिया जाएगा।'

अग्निवीर भर्ती के दो हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती 

अग्निवीर भर्ती के दो हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती 

उत्तराखंड से 4500 अग्निवीरों का हुआ है चयन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

दो हजार रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।

मनोज बाजपेयी ने पूरी की 'द फैमिली मैन' की शूटिंग

मनोज बाजपेयी ने पूरी की 'द फैमिली मैन' की शूटिंग

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को झलक दिखाई। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शूटिंग से पर्दे के पीछे (बीटीएस) की एक तस्वीर शेयर की। ‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी के किरदार का नाम ‘श्रीकांत तिवारी’ रहता है, जो मध्यमवर्गीय व्यक्ति है और वह जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक ब्रांच थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (काल्पनिक) के लिए सीक्रेट रूप से अधिकारी के रूप में काम करता है।

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज, श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ से खचाखच भरे गंगा के सभी घाट 

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज, श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ से खचाखच भरे गंगा के सभी घाट 

सभी घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा 

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व आज बड़े धूम- धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह स्नान श्रद्धालुओं के लिए कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा गंगों घाटों पर उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। गंगा के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गंगा के सभी घाट खचाखच भरे हुए हैं। सोमावती अमावस्या स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया है।

एक्सल बार डेडलिफ्ट्स से आपकी पकड़ हो सकती है मजबूत, जानें इसे करने का तरीका

एक्सल बार डेडलिफ्ट्स से आपकी पकड़ हो सकती है मजबूत, जानें इसे करने का तरीका

एक्सल बार डेडलिफ्ट्स एक खास एक्सरसाइज है, जो आपकी पकड़ को मजबूत बना सकती है। इस एक्सरसाइज में मोटे बार का उपयोग होता है, जिससे उंगलियों और हाथों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।यह एक्सरसाइज न केवल हाथों की पकड़ को मजबूत बनाती है, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों को भी ताकतवर बनाती है।आइए आज के इस लेख में एक्सल बार डेडलिफ्ट्स एक्सरसाइज से जुड़ी अहम बातें जानते हैं।

राष्ट्रीय खेल- राज्य खेल संघों को दो जनवरी तक देनी होगी चयन ट्रायल रिपोर्ट

राष्ट्रीय खेल- राज्य खेल संघों को दो जनवरी तक देनी होगी चयन ट्रायल रिपोर्ट

खिलाड़ी चयन के लिए दिशा निर्देश जारी

उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने भेजा राज्य खेल संघों को पत्र, रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो भी देना आवश्यक

नगर निकाय चुनाव- नामांकन का आखिरी दिन आज, अब प्रत्याशी एसबीआई ही नहीं, बल्कि किसी भी बैंक में खुलवा सकते है खाता 

नगर निकाय चुनाव- नामांकन का आखिरी दिन आज, अब प्रत्याशी एसबीआई ही नहीं, बल्कि किसी भी बैंक में खुलवा सकते है खाता 

बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मिलेगा मौका 

तीन दिन में बड़ी संख्या में किए गए नामांकन 

देहरादून।  नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। और इसी अंतिम दिन के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को राहत प्रदान की गई है। आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर नियम आसान कर दिया है । दरअसल अब प्रत्याशियों को बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें नामांकन के अंतिम समय तक बैंक की जानकारी देनी होगी।