Skip to main content

उत्तराखंड

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए- पीएम मोदी

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए- पीएम मोदी

इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ी खेलो इंडिया पैरा गेम्स में में रहे हिस्सा - पीएम मोदी

नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि 'आज चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है। यह विक्रम संवत 2082 की शुरुआत है। साथ ही आज गुड़ी पाड़वा का भी दिन है। यह बेहद पावन दिन है। ईद का त्योहार भी आ रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का है। मैं इन त्योहारों की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये त्योहार भारत की विविधता में एकता का अहसास कराते हैं।'

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में लिए ऐतिहासिक फैसले- कुसुम कण्डवाल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में लिए ऐतिहासिक फैसले- कुसुम कण्डवाल

चौबट्टाखाल। विकास खंड एकेश्वर में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रदेश के समग्र विकास हेतु तेजी से कार्य कर रही धामी सरकार।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने जनपद पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल विधानसभा में एकेश्वर विकास खंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याओं के समाधान हेतु लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया।

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के पड़ावों में किया जाएगा यात्रियों के प्रवास का इंतजाम 

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के पड़ावों में किया जाएगा यात्रियों के प्रवास का इंतजाम 

केदारनाथ धाम में 15000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की होगी व्यवस्था

प्रशासन ने यात्रा तैयारियों का खाका किया तैयार

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारी 

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारी 

उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों में मिली तैनाती

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इनकी नियुक्ति से विभागीय के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई

गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

सोमेश्वर। प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो समस्याओं का निस्तारण कराया और कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्या आप भी रहते हैं कमर दर्द से परेशान, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, मिलेगा आराम

क्या आप भी रहते हैं कमर दर्द से परेशान, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, मिलेगा आराम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक बैठना, गलत पोश्चर और तनाव इसकी बड़ी वजहें हैं। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं, तो दवाओं से पहले योग को आजमाएं। योग न सिर्फ दर्द से राहत देता है, बल्कि रीढ़ को मजबूत और लचीला भी बनाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ खास योगासनों का अभ्यास कमर दर्द को कम करने में कारगर है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो आपकी कमर को स्वस्थ रख सकते हैं।

आईपीएल 2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस 

आईपीएल 2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 9वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई की टीमें आज मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेंगी। मुंबई की तरफ से आज मैच में हार्दिक पांड्या की प्लेइंग-11 में वापसी होगी। ओपनिंग मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात की टीम को अपने ओपनिंग मैच में पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था।

धामी सरकार के तीन साल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

धामी सरकार के तीन साल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण करेंगे - सीएम

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बनवाना होगा ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड, इस वेबसाइट पर करें लॉगइन

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बनवाना होगा ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड, इस वेबसाइट पर करें लॉगइन

10 दिन के लिए ही वैध होगा ट्रिप कार्ड

देहरादून। अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से इस बार की यात्रा को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तैयारी की गई हैं। यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले ग्रीन कार्ड और फिर ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।

↑