उत्तराखंड
बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे
बदलते मौसम में एक चीज से सभी लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं वो है सर्दी, खांसी और जुकाम। कुछ लोग इसे झटपट ठीक करने के लिए दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं तो कुछ लोग इसके लिए घरेलू उपाय या फिर आयुर्वेदिक नुस्खे खोजते हैं। फिलहाल सुबह-शाम की ठंड है और दिनभर तेज धूप से गर्मी रहती है। इस ठंड को सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस दौरान बॉडी टेम्प्रेचर को बदलने में देरी नहीं लगती है. इस मौसम में इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में अगर आप भी बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फिर आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
गंगा पर झूठी राजनीति, उत्तराखण्ड सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार फिर हुआ बेनकाब
उत्तराखण्ड सरकार ने गंगोत्री जल परीक्षण में कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज
जांच रिपोर्ट्स में गंगा जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई
देहरादून। राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस द्वारा उत्तराखण्ड सरकार पर गंगा जल को प्रदूषित करने के आरोप एक बार फिर बेबुनियाद साबित हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को उत्तराखण्ड जल संस्थान ने ठोस तथ्यों और जांच रिपोर्ट्स के साथ खारिज कर दिया है।
पूर्व इंजीनियर की छाती और पेट में अनगिनत वारकर की गई हत्या, बाथरुम में पड़ा मिला शव
मकान में अकेले रहते थे अशोक कुमार गर्ग
पेट के घावों से बाहर निकल गई आंतें
देहरादून। जीएमएस रोड के अलकनंदा एन्क्लेव में ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर 76 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे। मकान के पिछले हिस्से के बाथरूम में उनका शव मिला। सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बुजुर्ग के छाती और पेट में अनगिनत वार किए गए थे।
राष्ट्रीय खेलों को लेकर गंभीर धामी सरकार, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा करी,खेल मंत्री रेखा आर्या और अधिकारियों संग की चर्चा
राष्ट्रीय खेल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय,किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दास्त की जाएगी -रेखा आर्या
उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश -रेखा आर्या
खाद्य निर्माण इकाईयों की जांच के निर्देश, फूड लाइसेंस पर दवा बनाने का प्रकरण आने से हरकत में विभाग
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अपर आयुक्त ताजबर जग्गी बोले फूड लाइसेंस पर बन उत्पादों की होगी जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य संरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
देहरादून। उत्तराखंड में फूड लाइसेंस पर साइकोट्रापिक दवाओं के के निर्माण का मामला सामने आने के बाद राज्यभर में खाद्य निर्माण इकाईयों की जांच का निर्णय लिया गया है। अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी की ओर से इस संदर्भ में सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य संरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो- सीएम धामी
वाहन की छत पर शव बांधकर घर ले जाने की घटना से सरकार ने उठाये कदम
एसओपी जारी होगी, डीएम करेंगे घर तक शव पहुंचाने व दाह संस्कार की व्यवस्था
देहरादून। हाल ही में हल्द्वानी में गरीब बहन अपने भाई के शव को मैक्स वाहन की छत पर बांधकर 195 किमी दूर अपने घर ले गयी। गरीब बहन के पास पैसे नहीं थे। कोई भी एम्बुलेंस वाला गरीब बहन की गुहार पर नहीं पसीजा।
आजादी के दशकों बाद भी देश की सड़कों के हाल बेहाल
रजनीश कपूर
जब भी कभी हम विदेशों की सडक़ें और राजमार्गों पर फर्राटे से दौड़तीं गाडिय़ों को देखते हैं तो मन में यही सवाल उठता है कि हमारे देश में ऐसे दृश्य कब दिखेंगे। आजादी के इतने दशकों बाद भी हमारे देश की सडक़ों के हाल बेहाल है। राजनैतिक दल सत्ता में आते-जाते रहते हैं पर इन बुनियादी सुविधाओं पर किसी भी दल का ध्यान नहीं जाता, लेकिन बीते कुछ वर्षो में सडक़ों व राजमार्गों के बनने में तेजी अवश्य आई है। वो अलग बात है कि चुनावी घोषणाओं के दबाव में और जल्दबाजी में इन सडक़ों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता।
- Read more about आजादी के दशकों बाद भी देश की सड़कों के हाल बेहाल
- Log in or register to post comments
पहली बार नोएडा एयरपोर्ट में विमान ने सफल लैंडिंग कर रचा इतिहास
घने कोहरे और अंधेरे में भी होगी आसान लैडिंग
कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश
शराब में ओवर रेटिंग से हो रही खुली लूट, आबकारी विभाग माफिया के हवाले -धस्माना
देहरादून। पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड को धीरे धीरे मद्यनिषेध की ओर ले जाने का वादा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश से मदिरा प्रदेश में तब्दील कर दिया है। पूरे प्रदेश में कदम कदम पर शराब की दुकान खोल दी गई है जिससे राज्य का युवा नौजवान बर्बाद हो रहा है। सरकार एक ओर अपना खजाना शराब की कमाई से भर रही है और भाजपा नेताओं व सरकार में शामिल ओहदेदारों की जेब शराब की ओवर रेटिंग की काली कमाई से भर रही है।
'कंगुवा' की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, 13 दिसंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी फिल्म
तमिल एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. शिव द्वारा निर्देशित और स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 14 नवंबर, 2024 को हुआ था। तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये ब़ॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर करने के लिए तैयार है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘कंगुवा’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?