उत्तराखंड
सीएम ने कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन किया।
यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्वपीठिका में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्षों को केंद्र में रखकर लिखी गई है ।
सीएम धामी ने श्रीहरि कथा के पोस्टर का किया विमोचन
देहरादून। नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित , नव्य भारत फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर “श्रीहरि कथामृत” के पोस्टर का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, देहरादून में विमोचन किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम की जानकारी ली व सफल आयोजन के लिए टीम एनबीएफ को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
- Read more about सीएम धामी ने श्रीहरि कथा के पोस्टर का किया विमोचन
- Log in or register to post comments
वजन को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, वेट लॉस करने में करेंगे मदद
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना जिम जाए भी आप कुछ उपाय करके वजन कंट्रोल कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना संपूर्ण फिटनेस के लिए जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं तो रोजाना कुछ समय निकालकर वॉकिंग-रनिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा वजन कम करने के लिए कुछ अन्य उपायों का पालन करना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।
कैलोरी इंटेक कम कर दें
माणा एवलांच में फंसे शेष मजदूरों की तलाश जारी
एसडीआरएफ की टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ रवाना
देहरादून। माणा में एवलांच के दौरान लापता मजदूरों की खोज के लिए SDRF की एक विशेषज्ञ टीम को विक्टिम लोकेटिंग कैमरा (V.L.C) एवं थर्मल इमेज कैमरा के साथ सहस्त्रधारा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से घटनास्थल हेतु रवाना कर दिया गया है। इन उपकरणों (विक्टिम लोकेटिंग कैमरा (V.L.C) एवं थर्मल इमेज कैमरा) की सहायता से सर्चिंग का कार्य किया जाएगा।
- Read more about माणा एवलांच में फंसे शेष मजदूरों की तलाश जारी
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव - 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार - 2025 से सम्मानित हुए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल
जनजातीय शोध संस्थान के ढाँचें को स्वीकृति प्रदान करने कि घोषणा की
मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना के संचालन के लिये प्रतिवर्ष 1 करोड रुपए की धनराशि की जाएगी प्रदान
महाराज ने किया उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 का शुभारंभ
उत्तराखंड की लोक-संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में "पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति" द्वारा आयोजित उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर समिति द्वारा किए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का विश्वगौरव - पूर्व मुख्यमंत्री निशंक
सफल आयोजन के लिए सीएम योगी को बधाई दी
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट
विकास नगर/देहरादून। विकास नगर के बरोटीवाला में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सैकड़ो महिलाओं को सिलाई मशीन और जड़ी बूटी उत्पादन किट का वितरण किया। इसके साथ ही क्षेत्र की पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बरोटीवाला में पौष्टिक ग्राम उद्योग संस्था के तत्वाधान में किया गया था। इस संस्था ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत करीब 220 महिलाओं को सिलाई व जड़ी बूटी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया है।
महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। आरसीबी को अपने पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आज दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आरसीबी फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
"बैणियां संवाद" से और ज्यादा संवरेगी आंगनवाड़ी केंद्रों की सूरत
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की एक नई शुरुआत
नियमित रूप से होगा वीडियो कॉल पर आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और आंगनबाड़ी बहनों से संवाद
देहरादून। प्रदेश के दूरस्थ गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने आए बच्चों के लिए शनिवार एक विशेष दिन बन गया क्योंकि वीडियो कॉल पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या स्वयं उनके रूबरू थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने और इंतजामों को सुधारने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने "बैणियां संवाद" कार्यक्रम की शुरुआत की है।