उत्तराखंड
केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान
हरियाणा। सरकार ने प्रदेश में टैक्स चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्स चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति या फर्म को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में कर चोरी पर नियंत्रण पाना और राज्य के राजस्व में वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार ने प्रारंभिक रूप से आबकारी एवं कराधान विभाग में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
आईआईटी रुड़की में युवा संगम-5 का शुभारंभ
आईआईटी रुड़की में सांस्कृतिक सामंजस्य का उत्सव मनाया गया
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम
- Read more about आईआईटी रुड़की में युवा संगम-5 का शुभारंभ
- Log in or register to post comments
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, एक्टर ने जाहिर की खुशी
अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। जो 12 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों को फिल्म देखने के लिए परमिट करता है। बच्चों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की सलाह दी गई है। यू/ए प्रमाणन से पता चलता है कि पुष्पा 2 में कुछ सीन हैं जो युवा दर्शकों के लिए उचित नहीं हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर, इसे माता-पिता की देखरेख में देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया प्रतिबंध का मकसद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, नहीं कर पाईं तो कंपनियां होंगी जिम्मेदार- पीएम एंथनी अल्बानीज
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की, कि सोशल मीडिया कंपनियों की बच्चों की सुरक्षा करने की सामाजिक जिम्मेदारी है, क्योंकि संसद ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को उनके प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से प्रतिबंधित करने वाला कानून पारित किया है।
अल्बानीज ने कहा कि 16 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को सोशल मीडिया तक पहुंचने से प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला कानून युवा ऑस्ट्रेलियाई बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में भारतीय रेलवे
जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच जल्द ही ट्रायल रन के लिए दौड़ेगी ट्रेन
एक बार में 2,638 यात्री कर सकेंगे यात्रा
नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जान लें सही टाइम और खतरे
हमारे यहां दादी-नानी के जमाने से ही बच्चों को धूप दिखाने की आदत रही है। नवजात बच्चे के लिए सर्दियों की धूप बेहद फायदेमंद मानी जाती है. गुनगुनी धूप से बच्चे के शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने बच्चे को धूप में ले जाने से बचती हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो यहां जानिए बच्चे को धूप में ले जाने का सही टाइम, इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स...
चक्रवाती तूफान फेंगल- पुडुचेरी के समुद्र पर उठने लगी ऊंची लहरें, तट से टकराने की संभावनाएं
शैक्षणिक संस्थानों में किया अवकाश घोषित
जिलों में बनाए गए 2,229 राहत शिविर
समुद्र तट के नजदीकी सड़कों पर आवाजाही बंद
चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए- सीएम धामी
श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में किराये में दी जायेगी 10 प्रतिशत छूट
मुख्यमंत्री जनपदों में रात्रि प्रवास कर करेंगे जन सुनवाई
मानवता के खिलाफ अपराध, नेतन्याहू पर आरोप
श्रुति व्यास
बेंजामिन नेतन्याहू अब उन कुख्यात लोगों की सूची में एक है जिन पर मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप है। लोकतांत्रिक ढंग से चुन कर सत्ता में आए एक नेता का नाम आतंकवादी मोहम्मद डिएफ और युद्धोन्मादी तानाशाह पुतिन जैसों की लिस्ट में आ जाना, इजराइल और विश्व दोनों के लिए सदमे जैसा है। इससे एक ओर कूटनीतिक दृष्टि से कई देश असमंजस में फँसे हैं वही दूसरी ओर अमेरिका के ढोंग का पर्दाफाश भी है।
- Read more about मानवता के खिलाफ अपराध, नेतन्याहू पर आरोप
- Log in or register to post comments