Skip to main content

उत्तराखंड

ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति

ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति

ज्योतिर्मठ आपदा- नवनिर्माण नहीं होगा सिर्फ मरम्मत होगी

चमोली। ज्योर्तिमठ में भू-धसाव से प्रभावित येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि केवल भवनों की मरम्मत की जाएगी और किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन मालिकों को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि वे केवल मरम्मत का कार्य करेंगे।

ट्रंप के साथ एलन मस्क की जबरदस्त जुगलबंदी

ट्रंप के साथ एलन मस्क की जबरदस्त जुगलबंदी

श्रुति व्यास
पिछले कुछ महीनों से ट्रंप के साथ अगर कोई जबरदस्त जुगलबंदी कर रहा था तो वे थे एलन मस्क। राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान सबसे बढ़-चढक़र लफ्फाजी करने वालों में मस्क अग्रणी थे। ट्रंप की एक रैली में उछल-कूद मचाते हुए उन्होंने दावा किया था कि वे न केवल मागा हैं बल्कि वे एक बर्बर डार्क गौथिक मागा हैं।
ट्रप के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मस्क ने 'एक्स’ का भरपूर इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्रंप समर्थकों और उनकी टीम को अपनी बात कहने के लिए एक्स का मंच दिया।

युवक के पेट में किरच मारकर की हत्या, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

युवक के पेट में किरच मारकर की हत्या, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

बटाला। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पड़ते गांव तलवंडी हिंदूआ पत्ती में एक युवक को अपने घर में बुलाकर उसके पेट में किरच मारकर उसका कत्ल कर दिया गया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान सचिन (28) निवासी गांव धर्मकोट पतन के रूप में हुई है। मृतक डेरा बाबा नानक में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंत्री रेखा आर्या ने सुनी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स की समस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने सुनी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स की समस्याएं

जल्द दूर किए जाएंगे लाभांश और अन्य विनियमिताओं से जुड़े मसले - मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश की महिलाओं को सस्ता गल्ला दुकान विक्रेता लाइसेंस में मिलेगा 33% आरक्षण, जल्द ही आयोजित किया जाएगा महिला सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं का सम्मेलन

देहरादून। प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में प्रदेश के राशन डीलर्स की समस्याओं पर डीलर्स और अधिकारियों संग बैठक कर गहनता से चर्चा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओ पीडीआर में जापानी और फिलीपीन रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओ पीडीआर में जापानी और फिलीपीन रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन लाओ पीडीआर (लाओस) की राजधानी वियनतियाने में जापानी और फिलीपींस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के साथ महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत शासन ने जारी किया संशोधित शासनादेश

38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत शासन ने जारी किया संशोधित शासनादेश

संसोधित शासनादेश से मिलेगा हमारे खिलाड़ियों को लाभ: रेखा आर्या

खेलों में प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए तैनात प्रशिक्षकों का बढ़ाया गया मानदेय

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविरों की कार्ययोजना के साथ-साथ वित्तीय स्वीकृति और व्यय की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।

डिजाइनर सूट पहन रकुल प्रीत सिंह ने दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस की हॉटनेस देख फैंस हुए घायल

डिजाइनर सूट पहन रकुल प्रीत सिंह ने दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस की हॉटनेस देख फैंस हुए घायल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। उनका कातिलाना अंदाज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन फोटोज में उनकी हुस्न की बेबाक अदाएं देखकर फैंस बेकाबू हो गए हैं।

भारतीय संस्कृति और परंपराएं गुयाना में फल-फूल रही हैं- प्रधानमंत्री

भारतीय संस्कृति और परंपराएं गुयाना में फल-फूल रही हैं- प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुयाना के प्रसिद्ध सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गुयाना में बढ़ते हुए सम्मान और उनके फल-फूलने के बारे में अपनी बात साझा की।

ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में कंटनेर ड्राइवर की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी 

ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में कंटनेर ड्राइवर की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी 

देहरादून। ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी कंटनेर ड्राइवर को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। उसकी पहचान मेरठ के अभिषेक चौधरी के तौर पर हुई है। इस बीच हादसे में घायल सिद्धेश की हालत में पहले से सुधार हुआ है, हालांकि वह बोलने में असमर्थ है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत लगभग खतरे से बाहर है।

गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक- युवती पर मुकदमा दर्ज 

गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक- युवती पर मुकदमा दर्ज 

ऋषिकेश। गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर गंगा किनारे का एक युवक और युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था।