Skip to main content

उत्तराखंड

सर्दियों में महिलाओं को पहनने चाहिए ये 5 तरह के बूट, स्टाइल से नहीं होगा समझौता

सर्दियों में महिलाओं को पहनने चाहिए ये 5 तरह के बूट, स्टाइल से नहीं होगा समझौता

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, जिस दौरान लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। इस मौसम में महिलाएं पैरों में बूट पहनना पसंद करती हैं, जो पैरों को सर्दी से सुरक्षित रखते हैं।बूट न केवल ठंडी हवा को पैरों में प्रवेश करने से रोकते हैं, बल्कि बेहद स्टाइलिश लुक भी देते हैं। आज के फैशन टिप्स में हम आपको 5 तरह के बूट के बारे में बताएंगे, जो हर महिला के पास होने चाहिए।

डीटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से धुंध के बीच बसों का इंतजार कर रहे यात्री 

डीटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से धुंध के बीच बसों का इंतजार कर रहे यात्री 

बसों के सड़क पर न उतरने से यात्री हुए परेशान 

कर्मियों की मांग- सामान काम, सामान वेतन व्यवस्था हो लागू 

दिल्ली- एनसीआर। बेहद गंभीर हवाओं के बीच दिल्ली सरकार बेशक लोगों से अपील कर रही है कि वह सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करें, लेकिन मुसाफिरों को यह सहारा भी नसीब नहीं हुआ। डीटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से धुंध के बीच यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। डीटीसी व क्लस्टर बसों के बेड़े का करीब 50 फीसदी सड़क पर न आने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

शासन के सचिवों की गैर मौजूदगी पर सीएस राधा रतूड़ी सख्त

शासन के सचिवों की गैर मौजूदगी पर सीएस राधा रतूड़ी सख्त

सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे

मुख्य सचिव ने अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने पर उठाया सख्त कदम

मुख्य सचिव ने ली सशक्त उत्तराखण्ड @25 की बैठक

मुख्यमंत्री धामी को अचानक अपने बीच देखकर चौंक गए व्यापारी

मुख्यमंत्री धामी को अचानक अपने बीच देखकर चौंक गए व्यापारी

मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी बाजार में की खरीदारी

देखें वीडियो, मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकान से खरीदी जैकेट

कालीमठ दर्शन कर लौटते वक्त अचानक रास्ते में रोक दी फ्लीट

देहरादून। चुनावी प्रचार के बाद सीएम धामी गुप्तकाशी के बाजार में निकल गए, और ठंड से बचने के लिए एक जैकेट भी खरीदी।
मुख्यमंत्री को खरीदारी करते देख हर कोई हैरान रह गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ के बाजार हमारे गांव और कस्बों की आर्थिकी की रीढ़ है।

वायु प्रदूषण की जंग को गंभीरता से लेना होगा

वायु प्रदूषण की जंग को गंभीरता से लेना होगा

श्रुति व्यास
भारत और पाकिस्तान लड़ रहे है, पर एक दूसरे से नहीं  बल्कि जहरीली हवाओं से। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा ने उपग्रह से एक तस्वीर खींची है जिसमें जहरीली धुंध की एक मोटी चादर पूर्वी पाकिस्तान से लेकर पूरे उत्तर भारत पर छाई हुई है। लाहौर तो मोटी जहरीली चादर से इस हद तक ढका हुआ है कि नजर तक नहीं आ रहा है। जनता पीड़ा झेल रही है, सांस लेना मुहाल है और जिंदा रहना मुश्किल होता हुआ है। हवा में जलने की बदबू घुली है, आंखों में चुभन है तो गले में जलन।

शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता

शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता

विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी

शिक्षा मंत्री डा. रावत के निर्देश, अतिथि शिक्षकों को शीघ्र दें तैनाती

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही- महाराज

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही- महाराज

मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क

ऊखीमठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई गंभीर बीमारी से जूझ रहे, बेटे मोजतबा खामेनेई बने उत्तराधिकारी

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई गंभीर बीमारी से जूझ रहे, बेटे मोजतबा खामेनेई बने उत्तराधिकारी

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता और 85 वर्षीय अली खामेनेई कथित तौर पर गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और जल्द ही अपने पद से हटने की तैयारी कर रहे हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे मोजतबा खामेनेई को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।

विशेष बैठक में हुई नियुक्ति
26 सितंबर को अली खामेनेई के अनुरोध पर ईरान के विशेषज्ञों की सभा के 60 सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में खामेनेई ने उत्तराधिकार के संबंध में तत्काल निर्णय लेने का निर्देश दिया। विशेषज्ञों की सभा ने सर्वसम्मति से उनके बेटे मोजतबा को नया सर्वोच्च नेता चुन लिया।

'कुबेर' की पहली झलक आई सामने, धनुष-नागार्जुन की जोड़ी ने मचाया धमाल

'कुबेर' की पहली झलक आई सामने, धनुष-नागार्जुन की जोड़ी ने मचाया धमाल

धनुष-नागार्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुबेर' की पहली झलक फाइनली सामने आ गई है. इसमें रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ को भी देखा जा सकता है. कुबेर में धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन अक्किनेनी और जिम सर्भ जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं। फिल्म 31 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. उसके पहले मेकर्स फिल्म से अपडेट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रख रहे हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर ही रिलीज किए थे लेकिन अब उन्होंने 51 सेकंड का शानदार वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से पहली झलक फैंस को दिखा दी है।

उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा उपचुनाव- 2027 के चुनावों का ट्रेलर या राजनीतिक बदलाव का संकेत?

उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा उपचुनाव- 2027 के चुनावों का ट्रेलर या राजनीतिक बदलाव का संकेत?

लखनऊ। राज्य के 9 विधानसभा उपचुनाव इन दिनों राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं। ये चुनाव महज कुछ सीटों के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक दिशा और भविष्य के समीकरण तय करने वाले हो सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में इन उपचुनावों को अहम ट्रेलर माना जा रहा है।