उत्तराखंड
मासूम को बहला फुसलाकर कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की। सात वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि देर शाम को पड़ोस का ही एक युवक उनके सात वर्षीय बच्चे को अपने साथ बहला फुसलाकर घर ले गया था, जिसके बाद आरोपी द्वारा उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया गया।
सर्दियों की दस्तक के साथ ही पर्यटकों से गुलजार होने लगे मसूरी, धनोल्टी, व्यापारियों के खिले चेहरे
मसूरी। लंबे सप्ताहांत पर मसूरी, धनोल्टी, कैंपटी पर्यटकों से गुलज़ार रहे। बड़ी संख्या में वाहनों की आमद से मसूरी शहर जाम से जूझता रहा। लंढौर बाजार में घंटाघर से मालिंगार और साउथ रोड पर कई घंटे जाम लगा।
एक्शन से भरपूर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का धमाकेदार टीजर आउट
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल हनी बनी में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में वरुण एक्शन में मोड में नजर आ रहे हैं. उनके किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक्शन से भरपूर इस सीरीज के बाद वरुण धवन जल्द ही एक और नई एक्शन से भरपूर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में उन्होंने टीजर जारी किया है।
विवादित अफसरों को सेवा विस्तार दे रही भाजपा से जनता त्रस्त - कांग्रेस
उत्तरकाशी में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए कमर कसी
उत्तरकाशी। कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनावों में उत्तराखंड में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। उत्तरकाशी के गांधी वाचनालय में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तरकाशी के प्रभारी सूर्यकांत धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
करेले के जूस में छिपा है सेहत का राज, रोजाना पीने से मिलेंगे कई फायदे
करेला का जूस शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह एक खास तरह की सब्जी होती है. जो कड़वे स्वाद और अपने फायदे के लिए जाने जाते हैं. करेला का जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं. करेला का जूस भले ही स्वाद में कड़वा होता है लेकिन यह पूरे शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. साथ ही साथ ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है. इसे पीने से हार्ट हेल्थ से लेकर पाचन भी काफी अच्छा होता है. इसका ड्रिंक पीना है तो आप इसमें नींबू, अदरक और शहद मिलाएं. ताकि इसका स्वाद काफी ज्यादा अच्छा रहे।
केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को हो रही परेशानी- सीएम
मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वाले चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे -सीएम
मुख्यमंत्री ने चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
चोपता। सीएम धामी ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए
स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 एएनएम
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश
कहा, नवनियुक्त एएनएम को चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र दे तैनाती
- Read more about स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 एएनएम
- Log in or register to post comments
ट्रंप की नीतियां हिंदुओं पर सर्वाधिक भारी
हरिशंकर व्यास
दुनिया के अधिकतर सभ्य, विकसित और लोकतांत्रिक देशों में जिस एक कौम को सबसे ज्यादा सम्मान और प्रेम के साथ स्वीकार किया जा रहा था, जिसे कोई दूसरी कौम अपने लिए खतरे की तरह नहीं देखती थी वह हिंदू कौम थी। लेकिन पिछले 10 साल में क्या हुआ है? पूरी दुनिया में हिंदुओं के प्रति घृणा बढ़ी है। उनके खिलाफ हेट स्पीच बढ़े हैं और उनको निशान बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। अमेरिका में, जहां लगभग 45 लाख भारतीय आबादी बताई जाती है, और जिसमें अधिकांश हिंदू हैं वहां भी हिंदुओं का जीवन मुश्किल हुआ है। भारत में चल रही जातीय व धार्मिक बहस वहां तक जा पहुंची है।
- Read more about ट्रंप की नीतियां हिंदुओं पर सर्वाधिक भारी
- Log in or register to post comments
20 नवंबर को 6 राज्यों में चुनाव, सार्वजनिक अवकाश घोषित
नई दिल्ली। झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के चलते राज्य सरकारों ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस फैसले के तहत स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, ताकि नागरिक स्वतंत्र रूप से अपने मतदान अधिकार का उपयोग कर सकें।
- Read more about 20 नवंबर को 6 राज्यों में चुनाव, सार्वजनिक अवकाश घोषित
- Log in or register to post comments
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने का कार्यक्रम जारी
17 नवंबर को बन्द होंगे कपाट
श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
- Read more about श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने का कार्यक्रम जारी
- Log in or register to post comments