उत्तराखंड
भारत में विकास का अध्याय आगे बढ़ता जाएगा
डॉ. जयंतीलाल भंडारी
हाल में लाओस के वियनतियाने में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में आसियान देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बाद जो बयान जारी किया है, उसके मुताबिक ये देश इस समूचे क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से असहज और परेशान हैं तथा भारत के साथ आर्थिक, कारोबारी और सुरक्षा संबंधों का नया दौर आगे बढ़ाएंगे। इसी तरह हाल में र्वल्ड बैंक द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट अक्टूबर, 2024 में कहा गया है कि वैिक चुनौतियों के बीच चीन के प्रोत्साहन उपायों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त होगी और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- Read more about भारत में विकास का अध्याय आगे बढ़ता जाएगा
- Log in or register to post comments
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन दुर्घटना- सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
पश्चिम बंगाल। हावड़ा में शनिवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। सिकंदराबाद से शालीमार जा रही सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
प्रधानमंत्री के नौ आग्रह हमारे लिए नौ संकल्पों के समान- राज्यपाल
राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया।
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, 21 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान। क्वेटा शहर से एक बार फिर धमाके की भयावह घटना सामने आई है। यहां के रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट के चलते 21 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ- प्रधानमंत्री
धामी सरकार की जमकर की सराहना, कहा उत्तराखंड की नीतियां देश के लिए बन रही उदाहरण
9 अंक को शक्ति का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री ने किए नौ आग्रह, पांच उत्तराखंडवासियों से और चार उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी
- Read more about उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ- प्रधानमंत्री
- Log in or register to post comments
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं
वर्ष 2030 तक 50 से अधिक आबादी वाले गांवों में पहुंचेगी सड़क
सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को साथ लेकर एक समग्र नीति बनायी जायेगी
राज्य में आपदा के कारण मार्ग एवं पुलों के बह जाने की दशा में यातायात को तुरन्त सुचारू करने के लिए वैलीब्रिज स्थापित किए जाएंगे
उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए महिला नीति को यथाशीघ्र अधिसूचित किया जाएगा
- Read more about राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं
- Log in or register to post comments
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना- मेधावी छात्रों के लिए आर्थिक सहायता, उच्च शिक्षा के रास्ते होंगे आसान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक नई योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी, को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित न होने देना है। अब कोई भी छात्र जो प्रमुख शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेना चाहता है, उसे लोन आसानी से मिल सकेगा।
गढ़वाल मंडल के बेसिक शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्ति- डॉ. धन सिंह रावत
- Read more about गढ़वाल मंडल के बेसिक शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments
त्वचा को निखारने और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है सी बकथॉर्न फ्रूट तेल
सी बकथॉर्न फ्रूट तेल एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपकी त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है।यह तेल विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।इसके नियमित उपयोग से आप अपनी त्वचा को पुनर्जीवित कर सकते हैं और उसे मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।आइए इस एसेंशियल ऑयल से मिलने वाले त्वचा संबंधी लाभों के बारे में जानते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयंती वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है।