Skip to main content

उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- निजी संपत्तियों पर सरकार नहीं कर सकती कब्जा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- निजी संपत्तियों पर सरकार नहीं कर सकती कब्जा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को निजी संपत्तियों पर सरकारी अधिकार को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में 8-1 के बहुमत से यह निर्णय लिया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी निजी संपत्तियों को सामुदायिक संसाधनों के रूप में नहीं देखा जा सकता, जिन्हें राज्य सरकार आम भलाई के लिए अपने कब्जे में ले सके।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से हुआ संकाय सदस्यों का चयन

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दूर होगी फैकल्टी की कमी

उत्तराखण्ड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो दिसम्बर माह में

उत्तराखण्ड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो दिसम्बर माह में

देहरादून। राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।

थाईलैंड ने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए लिया बड़ा फैसला, बढाई 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' की तारीख

थाईलैंड ने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए लिया बड़ा फैसला, बढाई 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' की तारीख

अब भारतीय नागरिक थाईलैंड में दो महीने तक बिना वीजा के रुक सकते हैं 

नई दिल्ली। थाईलैंड ने अपने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। थाईलैंड ने अपने 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' के खत्म होने वाली आखिरी तारीख में बदलाव करते हुए उसे अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया है। देश ने 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' को सिर्फ भारतीयों को लिए अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया है। इससे पहले भारतीयों के लिए थाईलैंड की 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' 11 नवंबर को खत्म होने वाली थी।

बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर हुई मौत 

बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर हुई मौत 

मासूम के पिता ने भी अस्पताल में तोड़ा दम 

देहरादून। मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।

अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों का मंत्री अग्रवाल ने जाना हाल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों का मंत्री अग्रवाल ने जाना हाल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

अब तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी चोरी करना नहीं होगा आसान 

अब तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी चोरी करना नहीं होगा आसान 

जीएसटी में मशीनों का पंजीकरण न करने पर जुर्माना लगाने का किया प्राविधान

लखनऊ। तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी की चोरी करना आसान नहीं होगा। अब इस तरह के संवेदनशील उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को राज्य जीएसटी में भी अपनी मशीनों का पंजीकरण कराना होगा। हर मशीन के उत्पादन का विवरण रिटर्न दाखिल करते हुए देना होगा। पंजीकरण न कराने पर हर मशीन पर एक लाख रुपये राज्य कर विभाग जुर्माना लगा सकता है।

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं संतरे का जूस

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं संतरे का जूस

संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इस जूस में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है. यह इसका खतरा कम करता है।

केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान

केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान

बाबा केदार के भक्त छह माह तक इसी स्थान पर करेंगे दर्शन 

रुद्रप्रयाग। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज मंगलवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना इसी स्थान पर करेंगे।