Skip to main content

उत्तराखंड

त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, बिहार के 13 स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीनें

त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, बिहार के 13 स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीनें

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसी बीच, समस्तीपुर रेलवे मंडल ने टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के 13 अतिरिक्त स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाने का निर्णय लिया है। इन मशीनों से यात्री खुद टिकट निकाल सकेंगे और लंबी कतारों से बच सकेंगे। यात्री UPI के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात, विमान निर्माण प्लांट का किया उद्घाटन

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात, विमान निर्माण प्लांट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति के साथ किया रोड शो

भारतीय कंपनियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो वे स्पेन पर भरोसा कर सकती हैं - राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज

प्रधानमंत्री ने रतन टाटा को किया याद

सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों की टीम गठित होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

केदारनाथ उपचुनाव- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने दाखिल किया अपना नामांकन

केदारनाथ उपचुनाव- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने दाखिल किया अपना नामांकन

पार्टीजनों ने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का लिया संकल्प

हाईकमान ने तीसरी बार मनोज रावत पर जताया भरोसा 

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज रावत ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। पार्टीजनों ने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। सोमवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो की बजाय मिलेंगे पांच लाख

प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो की बजाय मिलेंगे पांच लाख

देहरादून । राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी विकास विभाग के अंतर्गत निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को जीवन बीमा के रूप में मिलने वाली दो लाख रूपये की धनराशि को बढ़ाकर पांच लाख रूपये किया है। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है।

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश के शहरी निकायों में लगभग 6500 पर्यावरण मित्र (नियमित, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति) कार्यरत हैं। बताया कि अभी तक इन्हें जीवन बीमा के रूप में दो लाख रूपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही थी।

भूल भुलैया 3 के नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ दिखीं माधुरी दीक्षित

भूल भुलैया 3 के नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ दिखीं माधुरी दीक्षित

भूल भुलैया 3 का टीजर और गाना जब से जारी हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन ने माजुलिकाओं के साथ अपनी लड़ाई को दिखाते हुए एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्तिक ने पोस्टर साझा किया, जिसमें आप माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को अभिनेता को गले से पकड़े हुए देख सकते हैं। कार्तिक के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है क

आतंकियों ने सेना के वाहन को बनाया निशाना, कई बार की राउंड फायरिंग

आतंकियों ने सेना के वाहन को बनाया निशाना, कई बार की राउंड फायरिंग

सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर चला रहे तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर। अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग की। सुरक्षा बल फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। फायरिंग करने वाले दहशतगर्दों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। आतंकी एक स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हो सकते हैं।

लगातार हो रही है बलगम वाली खांसी? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

लगातार हो रही है बलगम वाली खांसी? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

अगर आपको खांसी और/या बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है. तो आपको छाती में इंफेक्शन या निमोनिया हो सकता है. सांस लेने में समस्या के कम आम कारण हैं फेफड़ों का कैंसर, फेफड़ों में खून का थक्का जमना, फेफड़ों के आसपास हवा का रिसाव और फेफड़ों के सेल्स पर निशान पडऩा. आदि शामिल हो सकता है. लगातार होने वाली खांसी ओवरऑल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप खांसी से निजात पा सकते हैं:

सूप और हॉट ड्रिंक पिएं: चाय या शोरबा जैसे बहुत सारे तरल पदार्थ पीने से आपके गले में बलगम पतला हो सकता है.