उत्तराखंड
कर्मचारी व पेंशनरों को दीपावली से पूर्व मिलेगा वेतन व पेंशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है।
धामी कैबिनेट में लिए गए कई खास फैसले
देखें, धामी कैबिनेट के फैसले
उत्तराखण्ड नगर निकाय एवं प्राधिकरणों हेतु विशेष प्राविधान संशोधन अध्यादेश 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी, पूर्व की समयावधि को छह की जगह नौ वर्ष किया गया।
-चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें, मांस के लिए, स्थानीय पशुपालकों से भेड़, बकरी, कुकुट और मछली खरीदेंगी। यह खरीद सहकारी संघों के माध्यम से की जाएगी, किसानों को तत्काल मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट द्वारा पांच करोड़ रुपए के रिवाल्विंग फंड की मंजूरी।
- Read more about धामी कैबिनेट में लिए गए कई खास फैसले
- Log in or register to post comments
मुफ्त की रेवड़ियों की घोषणा
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हुई पटाखा व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम हुआ सीज
डीएम बोले त्यौहारी सीजन पर नहीं की जाएगी किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त
जनमानस की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता, अधिकारी/टीम नियमित गस्त पर रहेंगे: डीएम
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगा गैप एनालिसिस- डॉ. धन सिंह रावत
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, एक सप्ताह के भीतर सौंपे रिपोर्ट
कहा, कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी
देहरादून। सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं।
केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 14 लाख 60 हजार के पार
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में रह गए 12 दिन
देहरादून। केदारनाथ में इस माह के 22 दिनों में दो लाख 19 हजार 263 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मई, जून के बाद यह तीसरा मौका है, जब एक माह में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। अब धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख 60 हजार के पार हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी है।
अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव से बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड, जलाए जाएंगे 35 लाख दीप
अत्याधुनिक तकनीकी से दिखाई जाएंगी त्रेतायुग की झलकियां
लखनऊ। अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप एक साथ जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं, अयोध्या नगर क्षेत्र में भी 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस तरह 35 लाख दीप जलाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण स्वरूप का पूजन करेंगे। इसके साथ ही श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।
माइग्रेन में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? अटैक से बचने के लिए ये डाइट करें फॉलो
माइग्रेन की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है. आजकल आपके आसपास ही बहुत सारे लोग इससे परेशान मिल जाएंगे. इसमें मरीज को सिर में तेज दर्द होता है. यह दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है. वहीं, इस स्थिति में उल्टी और जी मिचलाने की भी शिकायत हो सकती है. खराब जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों, मानसिक तनाव, नसों में खिंचाव, थकान, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल के कारण माइग्रेन हो सकता है. माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों और पेन किलर्स का सहारा लेते हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु दिए दिशा- निर्देश
आधुनिक सेन्टर में रखे जाएंगे भिक्षावृत्ति करते बच्चे
बच्चों को खेल एवं पढाई के लिए किया जाएगा प्रेरित
दिल्ली सरकार अब दिव्यांगजनों को हर महीने देगी पेंशन, समाज कल्याण मंत्री ने की घोषणा
दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों को हर महीने देगी 5000 रुपये पेंशन