उत्तराखंड
खाद्यान्नों की महंगाई नहीं रूक रही
अजीत द्विवेदी
एक बार फिर सरकार की ओर से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी हुए हैं और एक बार फिर कहा गया है कि खाने पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। जब भी महंगाई दर बढ़ती है तो लगभग हर बार यही कारण होता है कि खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। इस बार जो आंकड़ा आया है यानी सितंबर, 2024 का उसमें कहा गया है कि खाने पीने की महंगाई दर 5.66 फीसदी से बढ़ कर 9.24 फीसदी हो गई। इसी वजह से सितंबर महीने की खुदरा महंगाई दर अगस्त के 3.65 फीसदी से बढ़ कर 5.49 फीसदी हो गई।
- Read more about खाद्यान्नों की महंगाई नहीं रूक रही
- Log in or register to post comments
न्याय की देवी की मूर्ति में बदलाव, अब पट्टी हटी, हाथ में तलवार की जगह संविधान
नई दिल्ली। अक्सर आपने सुना होगा कि "कानून अंधा होता है," लेकिन अब यह कहावत पुरानी हो चुकी है। न्याय की देवी की नई मूर्ति का अनावरण किया गया है, जिसमें कई अहम बदलाव किए गए। अब न्याय की देवी की आंखों पर कोई पट्टी नहीं है, और तलवार की जगह उनके हाथ में भारत का संविधान नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर अदालतों में लगने वाली इस मूर्ति में बदलाव किए गए हैं, जो एक बड़ा संदेश दे रहे हैं।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की Y प्लस सिक्योरिटी
मुंबई। दशहरे के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि उन्हें हत्या के लिए पहले से ही पैसे दिए गए थे।
जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश, 11 नवंबर को लेंगे शपथ
नई दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस खन्ना का नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है। डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद 11 नवंबर को जस्टिस खन्ना नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।
इस बार सप्ताहभर मनाई जाएगी उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह
देहरादून। उत्तराखंड में राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह सप्ताहभर मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत छह नवंबर से हो जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि रजतोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की जिगरा की हालत पस्त, चौथे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वेदांग रैना की फिल्म जिगरा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह टिकट खिडक़ी पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है।हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की दैनिक कमाई लगातार घटती जा रही है।अब जिगरा की कमाई के चौथे दिन का आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह अब तक का सबसे कम कारोबार भी है।
केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल
पार्टी संगठन बूथ चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए तैयार- प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।
क्या आपको बासी चावल खाने चाहिए? जानिए उन्हें दोबारा गर्म करने और स्टोर करने का तरीका
चावल भारतीय खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अक्सर लोग रात के बचे हुए चावल को सुबह या दिन में खा लेते हैं।हालांकि, उन्हें खाने से पहले ये जानना बेहद जरूरी होता है कि वे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। कई लोगों का मानना है कि बासी चावल खाना लाभदायक होता है, तो कई लोग इसे हानिकारक कहते हैं।आइए जानते हैं बासी चावल खाने योग्य हैं या नहीं।
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% हो जाएगा। इस फैसले का लाभ एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी उठाएंगे।
अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा लेंगे सीएम पद की शपथ
पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा समारोह का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि रहेंगे मौजूद
बीस राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल