Skip to main content

उत्तराखंड

119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बेसिक एजुकेशन में सुधार के लिये उठाया बड़ा कदम- शिक्षा मंत्री

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेश भर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

कई बुजुर्ग अपने अपमान के विरुद्ध खामोश रहते ही हैं

कई बुजुर्ग अपने अपमान के विरुद्ध खामोश रहते ही हैं

रजनीश कपूर
सभी वरिष्ठ नागरिकों शायद को 'माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ के कानून की जानकारी रखनी चाहिए ताकि अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अपमान के ख़िलाफ़ न्याय लेने के लिए कोर्ट भी जा सकते हैं।  माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ के तहत ऐसे तमाम प्रावधान हैं जहां बुजुर्गों की सुरक्षा व देखभाल का ख़्याल रखा गया है।

अल्मोड़ा व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन फैकल्टी

अल्मोड़ा व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन फैकल्टी

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी नियुक्ति की मंजूरी

देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करते हुये राज्य सरकार ने एक दर्जन और मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें से 07 संकाय सदस्यों को सोबन सिंह जीना राजकीय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, अल्मोड़ा तथा 05 फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वारा में संविदा के माध्यम से नियुक्ति दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की तैनाती से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन जहां सुचारू होगा वहीं मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में दी नियुक्ति- मुख्यमंत्री धामी

राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में दी नियुक्ति- मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड में 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जाएगी

हल्द्वानी। राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति दी गई है। राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए कानून लाया गया है। 5 हजार एकड़ से ज्यादा जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी, स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह में यह बात कही।

कोटद्वार का लालबत्ती चौक तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा - विधानसभा अध्यक्ष

कोटद्वार का लालबत्ती चौक तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा - विधानसभा अध्यक्ष

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार का लालबत्ती चौराहा तीलू रौतेली के नाम से ही जाना जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीलू रौतेली हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व है उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्वरूप है । उनकी जीवन गाथा हम सबको दृढ़ संकल्पित होकर देश के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है ।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कर्मियों के विनियमितीकरण की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कर्मियों के विनियमितीकरण की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी अस्थायी कार्मिकों के वन टाइम सेटमेंट के तहत विनियमिती करण की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है कहा कि अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी तथा कर्मचारियों का भविष्य भी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सुरक्षित हो गया है। वही अस्थायी कार्मिकों में भी खुशी की लहर है।

फिर बदली लकी भास्कर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की फिल्म

फिर बदली लकी भास्कर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की फिल्म

दुलकर सलमान की अगली फिल्म लकी भास्कर अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल चुकी है। सबसे पहले इस फिल्म की रिलीज की तारीख 27 सितंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बदलकर 7 सितंबर कर दिया गया था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में फिर से बदलाव हुआ है, जिससे इसका इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका लगना लाजमी है।