Skip to main content

उत्तराखंड

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, द रूल का काउंट डाउन शुरू, नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, द रूल का काउंट डाउन शुरू, नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज

सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2- द रूल भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और मेकर्स 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में मेकर्स ने 75 डेज टू पुष्पा पोस्टर जारी किया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. तो आइए जानते हैं कब हो सकता है पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज।

रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा- दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य

रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा- दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पीड़िता की हालत अब सामान्य 

देहरादून। रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।

सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित

सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित

डाटा सेंटर की सभी मशीन शट डाउन

ठीक नहीं कर पाए एक्सपर्ट

वीकेंड तक ठीक होने के आसार

सचिवालय व दर्जनों विभागों के कम्प्यूटर नहीं खुले

देहरादून। गांधी जयंती पर प्रदेश के आईटी सिस्टम के फेल होने से सचिवालय समेत 70 विभागों का कामकाज ठप हो गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव- सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव- सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी 

मैदान में उतरे है 1031 उम्मीदवार

पलवल जिले में देखी जा रही मतदान की सबसे तेज रफ्तार

भाजपा, कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला 

हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।

यूकेएसएसएससी ने 'समूह ग' की बम्पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी

यूकेएसएसएससी ने 'समूह ग' की बम्पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी

देखें विज्ञापन, विभिन्न 751 पदों पर युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन किया है।

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट, बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की हुई एंट्री

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट, बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की हुई एंट्री

थलापति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है इसीलिए फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी के साथ मेकर्स भी आए दिन फिल्म से नया अपडेट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रख रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की कास्ट रिवील की है. तो आइए जानते हैं थलापति की फिल्म में किस बॉलीवुड एक्टर ने एंट्री ली है. थलापति 69 के मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है. हालांकि उनका रोल क्या होगा अभी इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है. केवीएन प्रोडक्शन ने हाल ही में एक धांसू पोस्टर शेयर किया जिसमें बॉबी देओल का फेस रिवील किया गया.

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

किसान मेले कृषकों की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - सीएम

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील कृषकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।