Skip to main content

उत्तराखंड

तृप्ति डिमरी अब माधुरी दीक्षित के साथ पर्दे पर मचाएंगी धमाल, लगेगा कॉमेडी का तड़का

तृप्ति डिमरी अब माधुरी दीक्षित के साथ पर्दे पर मचाएंगी धमाल, लगेगा कॉमेडी का तड़का

इन दिनों अभिनेत्री तृप्ति डिमरी खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों न, उनके पास एक से बढक़र एक फिल्मों के प्रस्ताव जो आ रहे हैं। जल्द ही वह कई चर्चित फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। एनिमल के बाद से तृप्ति स्टारडम के रथ पर सवार हैं और अब एक और फिल्म उनके हाथ लग गई है।खास बात यह है कि इस फिल्म में उन्हें बॉलीवुड की धक-धक गर्ल रहीं माधुरी दीक्षित का साथ मिला है।

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र का आभार जताया

हरिद्वार। मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीट आवंटित की गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को आज सुबह एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जब उनकी अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लग गई। यह घटना सुबह लगभग पौने 5 बजे की है जब गोविंदा कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय गलती से बंदूक से मिसफायर हो गया, जिससे उन्हें पैर में चोट लग गई।

गोविंदा को तुरंत नजदीकी CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।

दिल्ली के कई इलाकों में धारा 163 लागू, 6 दिनों तक धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी

दिल्ली के कई इलाकों में धारा 163 लागू, 6 दिनों तक धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में अगले 6 दिनों तक धारा 163 लागू की गई है।  5 अक्टूबर तक नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली सहित दिल्ली के सभी बॉर्डर क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी और कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर इन इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

बैठे बिठाए भाजपा को ऑक्सीजन 

बैठे बिठाए भाजपा को ऑक्सीजन 

शकील अख़्तर
ताजा प्रसंग हरियाणा का है। वहां कांग्रेसियों ने बैठे बिठाए भाजपा को ऑक्सीजन दे दी। टिकट बंट गए। लोगों ने नामांकन भर दिए। नाम वापसी की तारीख खतम हो गई फिर अचनानक कुमारी सैलजा को याद आया कि उनके गुट को टिकट कम मिले हैं तो वे जा कर कोपभवन में बैठ गईं। कांग्रेस हाईकमान और ज्यादा खुशामद में लग गया। खुद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दो बार सैलजा से मुलाकात की। उनके बर्थ डे पर खूब हंसते हुए जैसे उनके फोटो आमतौर पर दिखते नहीं मिठाई खिलाई। और मुख्यमंत्री पद का आश्वासन दिया।

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है- महाराज

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है- महाराज

फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

देहरादून/फरीदाबाद। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन जैसी बड़ी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। हरियाणा में पूर्व की भांति डबल इंजन की सरकार में जिस प्रकार से लोक कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी और राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। उसे देखते हुए हमें एक बार पुनः विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिक ताकत देकर सनातन विरोधियों को करारा जवाब देना।

जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग चुनावी मैदान में उतरे- मुख्यमंत्री धामी

जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग चुनावी मैदान में उतरे- मुख्यमंत्री धामी

हुड्डा सरकार ने हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा— 'यह श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल'

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा— 'यह श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल'

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तिरुपति मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू की शुद्धता को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि तिरुपति लड्डू से जुड़ा मामला श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

हरियाणा चुनाव- एक हफ्ते बाद मतदान, BJP और कांग्रेस में सीएम पद पर संशय

हरियाणा चुनाव- एक हफ्ते बाद मतदान, BJP और कांग्रेस में सीएम पद पर संशय

चंड़ीगढ। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा, और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है। हालांकि, दोनों ही पार्टियों ने अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस में तो मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं, वहीं BJP में भी इसे लेकर चर्चाएं हैं।

पुलिस ने खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का किया चालान

पुलिस ने खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का किया चालान

दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा

देहरादून। पुलिस ने शहर में खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का चालान कर दिया है। जबकि एक कार सवार को भी नशे की हालत में पकड़ा है। इसके अलावा दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा है। हालांकि, दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।