उत्तराखंड
केजरीवाल की अग्नि परीक्षा
अजय दीक्षित
चौदह वर्ष के वनवास के बाद रावण को मार कर और सीता को मुक्त करवा कर जब राम जी वापस अयोध्या आए तो उन्होंने कहा कि प्रजा को विश्वास दिलवाने के लिए उन्हें अपनी पवित्रता सिद्ध करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी होगी ! यद्यपि यह नारी का अपमान है, ऐसा बहुत से राम भक्त भी मानते हैं ।
- Read more about केजरीवाल की अग्नि परीक्षा
- Log in or register to post comments
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पौड़ी में शिक्षक व कर्मचारियों ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
पुरानी पेंशन योजना बहाल करो, खुद तो पेंशन लेते हो, हमको टेंशन देते हो
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से कानपुर में खेला जाएगा। आगामी मैच में भारतीय टीम 2-0 से क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में अहम बदलाव कर सकते हैं। वह एक तेज गेंदबाज को आराम देकर स्पिनर को मौका दे सकते हैं।
नगर निगम देहरादून ने सफाई के लिए 34 ब्लैक स्पॉट किये चिन्हित
नगर निगम देहरादून स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चला रह व्यापक सफाई अभियान
कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरुक
उत्तराखण्ड में युवा वर्ग की बेरोजगारी का प्रतिशत गिरा
पीएलएफएस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी
सीएम धामी का संकल्प ले रहा आकार
श्रमिक जनसंख्या अनुपात में हुआ उल्लेखनीय सुधार
- Read more about उत्तराखण्ड में युवा वर्ग की बेरोजगारी का प्रतिशत गिरा
- Log in or register to post comments
31 साल बाद देश में रिलीज हो रही रामायण, एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा
भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आखिरकार देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और वो भी हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में।
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। यह फिल्म रामायण को रोचक ढंग से पेश करती है।
वर्ल्ड रैबीज डे पर कुत्तों एवं बिल्लियों में रैबीज वैक्सीन का निःशुल्क टीकाकरण
दून के पशुचिकित्सालय सदर, ट्रांसपोर्ट नगर में किया जाएगा निशुल्क टीकाकरण
देहरादून। आगामी 28 सितम्बर को स्टेट रेफरल सेंटर ( कैनाइन एंड फेलाइन) राजकीय पशुचिकित्सालय सदर, ट्रांसपोर्ट नगर (रोडवेज वर्क शॉप के सामने ) देहरादून में वर्ल्ड रैबीज डे के अवसर पर कुत्तों एंव बिल्लियों में रैबीज वैक्सीन का निःशुल्क टीकाकरण किया जायगा ।
सचिवालय एवं जिला कारागार सुद्धोवाला को किया गया ईट राईट कैम्पस घोषित
मुख्य सचिव ने इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण, सराहनीय एवं कारगर बताया
उत्तराखण्ड सचिवालय,ईट राईट कैम्पस के रूप में प्रमाणीकृत देश के चुनिन्दा सचिवालय परिसरों में शामिल हो गया है
देहरादून। सुरक्षित स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर भोजन उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( Food Safety Standard Authority of India ) द्वारा राज्य सचिवालय परिसर एवं जिला कारागार परिसर को ईट राईट कैम्पस का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है |
स्टार जैसा दिखने वाला ये फल कई बीमारियों का है रामबाण इलाज
फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को फिट और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक पौष्टिक फल है सितारा फल, जिसे हिंदी में कमरख कहा जाता है. कमरख एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो अपने हेल्दी गुणों के लिए जाना जाता है. इस फल का सेवन करने से शरीर को कई महत्वपूर्ण फायदे मिल सकते हैं। कमरख फल लोगों को बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना
कई दिनों की चटक धूप के बाद मौसम हुआ सुहाना
2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान