उत्तराखंड
धामी सरकार ने तीन साल में बनाई 1481 किमी लंबी ग्रामीण सड़क
इस अवधि में 519 नई सड़कों और 195 सेतुओं का निर्माण किया गया
रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा- दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की हालत अब सामान्य
देहरादून। रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।
सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित
डाटा सेंटर की सभी मशीन शट डाउन
ठीक नहीं कर पाए एक्सपर्ट
वीकेंड तक ठीक होने के आसार
सचिवालय व दर्जनों विभागों के कम्प्यूटर नहीं खुले
देहरादून। गांधी जयंती पर प्रदेश के आईटी सिस्टम के फेल होने से सचिवालय समेत 70 विभागों का कामकाज ठप हो गया है।
- Read more about सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित
- Log in or register to post comments
हरियाणा विधानसभा चुनाव- सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी
मैदान में उतरे है 1031 उम्मीदवार
पलवल जिले में देखी जा रही मतदान की सबसे तेज रफ्तार
भाजपा, कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।
यूकेएसएसएससी ने 'समूह ग' की बम्पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी
देखें विज्ञापन, विभिन्न 751 पदों पर युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन किया है।
योगी जी का नया फरमान
विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट, बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की हुई एंट्री
थलापति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है इसीलिए फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी के साथ मेकर्स भी आए दिन फिल्म से नया अपडेट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रख रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की कास्ट रिवील की है. तो आइए जानते हैं थलापति की फिल्म में किस बॉलीवुड एक्टर ने एंट्री ली है. थलापति 69 के मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है. हालांकि उनका रोल क्या होगा अभी इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है. केवीएन प्रोडक्शन ने हाल ही में एक धांसू पोस्टर शेयर किया जिसमें बॉबी देओल का फेस रिवील किया गया.
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
किसान मेले कृषकों की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - सीएम
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील कृषकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रदेश के नागरिकों को 'मित्र हेल्पलाइन' की मदद से मिलेगी कानूनी मदद
आईटीडीए ने पोर्टल व मोबाइल एप किया तैयार
सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी करा सकेंगे दर्ज
देहरादून। अब न्याय मित्र हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी मदद मिल सकेगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर आईटीडीए ने इसका पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कर दिया है, जिसका उद्घाटन हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने किया।
मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, कुल संपत्ति 206.2 बिलियन डॉलर पर पहुंची
एआई पर खेले गए दांव से बरसे पैसे
नई दिल्ली। मार्क जकरबर्ग पहली बार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। संपत्ति के मामले में उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। ऐसा मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुआ। मेटावर्स और एआई पर जकरबर्ग के जिस दांव को शुरू में एक बहुत बड़ी विफलता की तरह देखा जा रहा था, हाल के महीनों में सफल साबित हुआ है।