Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को इस दिवाली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि सभी लाभार्थियों को दिवाली से पहले फ्री सिलेंडर मिल सके।

फ्री सिलेंडर देने की यह घोषणा योगी सरकार के चुनावी वादे के तहत की गई है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का नया गाना 'मेरे महबूब' जारी

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का नया गाना 'मेरे महबूब' जारी

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सुर्खियों में छाया हुआ है. इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है। म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी सचिन-जिगर ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से अपना शानदार गाना ‘मेरे महबूब’ रिलीज किया. गाने के वीडियो में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गाना 90 के दशक की पृष्ठभूमि में बनाया गया है, जो फिल्म की पूरी थीम को दर्शाता है।

पेट की मालिश करने के होते हैं ये फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका

पेट की मालिश करने के होते हैं ये फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका

पेट की मालिश भारतीय संस्कृतियों का हिस्सा रहा है। आपने देखा होगा बचपन से ही बच्चों की पीठ की मालिश के बाद पेट की मालिश की जाती है। सदियों से विभिन्न संस्कृतियों में समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में पेट की मालिश जाना जाता है। खासकर पाचन स्वास्थ्य और आराम के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. पेट की मालिश करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसा करने से कब्ज, सूजन और यहां तक कि तनाव भी कम होती है।

आइए जानें पेट की मालिश करने के फायदे के बारे में सबकुछ

बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क गिरफ्तार 

बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क गिरफ्तार 

फर्जी फीस रसीद तैयार कर की धोखाधड़ी 

देहरादून। एक निजी स्कूल में बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक डॉ. जया पटेल ने स्कूल की क्लर्क अनुराधा और उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत

हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत

हरियाणा। 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रचार की अगुआई करेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आएंगे। इसके साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदान को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास खाली करने के बाद अब नया घर हुआ फाइनल

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास खाली करने के बाद अब नया घर हुआ फाइनल

17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित

चुनाव प्रचार का काम देखेंगे पूर्व सीएम 

↑