उत्तराखंड
दो दिन में खोली जाएं प्रदेश की बंद सड़कें- मुख्यमंत्री
जो नहीं खुल पाएंगी, उसका कारण करना होगा स्पष्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने की समीक्षा बैठक
- Read more about दो दिन में खोली जाएं प्रदेश की बंद सड़कें- मुख्यमंत्री
- Log in or register to post comments
56 इंच की छाती खत्म
शकील अख़्तर
अब मोदी अमेरिका जा रहे हैं। राहुल ने तो कह दिया 56 इंच की छाती खत्म हो गई। अगर देश में अपने भक्तों को विश्वास दिलाना है कि नहीं वह छाती है तो अमेरिका में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर लें। जैसे नेता प्रतिपक्ष वहां पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया वैसे नेता पक्ष भी दे लें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कि मोदी प्रेस से नहीं डरते! देखो अमेरिका में जवाब दे रहे हैं।
- Read more about 56 इंच की छाती खत्म
- Log in or register to post comments
ये नरेन्द्र मोदी सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं, भारत की भूमि पर आतंकवाद फैलाए- गृहमंत्री अमित शाह
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने विभाजन के दिन देखे, 1990 में आतंकवाद के दिन देखे। चंद्रिका शर्मा हों या परिहार बंधु हों...सभी ने कुर्बानियां दीं। मैं आज इस क्षेत्र सहित जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा करता हूं कि हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा। 1990 की तरह आज भी प्रयास हो रहे हैं, यहां आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने यहां कुछ वादें किए हैं कि उनकी सरकार आएगी तो आतंकवादियों को छोड़ देंगे।
सनकी पति ने की पत्नी की गर्दन काट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा। श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी' के अन्तर्गत 101 लाभार्थियों को सौंपी चाबी
100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा
पिटकुल की पांच परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटरों के स्थापना के कार्य का भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शुभारंभ
977 करोड़ की लागत से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों की विद्युत लाइन होंगी भूमिगत
विजय की आखिरी फिल्म दलपति 69 का पहला पोस्टर जारी, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा
दलपति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। द गोट की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विजय की अगली फिल्म पर एक अपडेट आया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस करने जा रहा है। बीते दिन प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए दलपति 69 के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, अब केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने दलपति 69 का पहला पोस्टर भी जारी किया।
संविधान हत्या दिवस हमें तत्कालीन प्रधानमंत्री की तानाशाही मानसिकता की याद दिलाता है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान की अवहेलना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आपातकाल एक काला अध्याय था। उन्होंने संविधान हत्या दिवस की चर्चा करते हुए इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बताया, जिसने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। धनखड़ ने कहा, "संविधान हत्या दिवस हमें याद दिलाता है कि 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर देश के नागरिकों के अधिकारों को कुचल दिया गया था। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दौर था।"
मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन
भगवान से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।
बारिश छोड़ गई बर्बादी के निशान, कुमाऊं में 243 सड़कें बंद, डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच अवरुद्ध होने से एक करोड़ का हुआ नुकसान
सेना के वाहन तीन दिन से मार्ग खुलने का कर रहे इंतजार
मोटे अनाज से बना बर्गर, पिज्जा भी आपको दे सकता है खतरनाक बीमारी
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड कब हमारी जिंदगी में शामिल हो गया पता ही नहीं चला, आज के समय में बर्गर, पिज्जा सभी के पसंदीदा फूड्स में हो गये हैं. ज्यादातर लोगों को भूख लगती हैं तो वे लोग बर्गर या पिज्जा खाते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे बर्गर, पिज्जा फूड से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारी के बारे में, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।